• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग को किया अगवा फि‍र सामूहिक दुष्‍कर्म, पति-पत्‍नी समेत तीन गिरफ्तार

नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग को अगवा करने और फिर सामूहिक बलात्कार करने के मामले में सतना पुलिस ने दो महिलाओं समेत 3 लोगों को पकड़ाहै।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 05 Feb 2023 06:13:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Feb 2023 04:50:22 PM (IST)
नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग को किया अगवा फि‍र सामूहिक दुष्‍कर्म, पति-पत्‍नी समेत तीन गिरफ्तार

सतना(नईदुनिया प्रतिनिधि)। नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग को अगवा करने और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में सतना पुलिस ने दो महिलाओं समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में दुष्कर्मियों के भाई- भाभी और बहन शामिल हैं।

उक्त कार्रवाई गत शनिवार की बताई गई है। पुलिस के मुताबिक सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र से 6 जनवरी को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा की गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत 3 और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।


पकड़े गए आरोपितों में धीरू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह 25 वर्ष, दीपा सिंह पत्नी धीरू सिंह 20 वर्ष और कंचन उर्फ जा-वी सिंह पुत्री वीरेंद्र सिंह 23 वर्ष शामिल है। ये आरोपित कारीमाटी जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से सतना के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलखनंदा में रह रहे हैं।

इस मामले में दो आरोपित मुकेश सिंह ठाकुर और नीरज सिंह ठाकुर पुत्र वीरेंद्र सिंह को पहले ही पकड़ा जा चुका है। एक आरोपित दीपक कोल अभी भी फरार चल रहा है।

क्या है मामला : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 6 जनवरी को नाबालिग अपने घर से केवाईसी कराने गई थी। तभी मुकेश कोल उसे मिला और नशीला पदार्थ खिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। मुकेश उसे अपने साथी के साथ बाइक पर बांदा ले गया, जहां से दीपक कोल उसे लेकर हमीरपुर चला गया। यहां तीनों आरोपित भाइयों मुकेश, दीपक और नीरज ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। बाद में आरोपितों ने नाबालिग को अपनी बहन कंचन के साथ अहमदाबाद भेज दिया।

यहां आरोपितों के भाई धीरू और भाभी दीपा ने आरोपितों को पनाह दी। अहमदाबाद में भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म होता रहा। इसी बीच नाबालिग मौका मिलने पर उनके चंगुल से भाग निकली और अहमदाबाद से भाग कर अपने घर आ गई। उसने स्वजन के साथ सिंहपुर थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिंहपुर पुलिस ने आरोपी दीपक कोल और नीरज कोल को गिरफ्तार कर लिया था। अब उनकी मदद करने पर आरोपितो के भाई- भाभी और बहन को भी हिरासत में लिया गया है।