• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Satna Crime : कॉलर पकड़ी तो यूूपी से नाबालिग प्रेमिका के साथ आए कैफ खान ने गोली मारी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Satna Crime : लड़की का पिता रेलवे कॉन्ट्रेक्टर है। लड़की घर से निकलते वक्त 2 लाख रुपये और जेवरात के साथ पिता की पिस्टल उठा लाई थी।

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 24 Feb 2024 11:12:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 24 Feb 2024 01:52:54 PM (IST)
Satna Crime : कॉलर पकड़ी तो यूूपी से नाबालिग प्रेमिका के साथ आए कैफ खान ने गोली मारी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

HighLights

  1. लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो वह फायरिंग करते हुए भाग निकला।
  2. वाहनों को रोककर लिफ्ट लेने की भी कोशिश की, लेकिन किसी ने वाहन नहीं रोका।
  3. दोनों यूपी के चंदौली और दीनदयाल उपाध्‍याय नगर के रहने वाले हैं, कटनी जाना चाहते थे।

Satna Crime : नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। शहर में यूपी से नाबालिग प्रेमिका के साथ पहुंचे युवक ने ई-रिक्शा ड्राइवर को गोली मार दी। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह फायरिंग करते हुए भाग निकला। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। गोली चलाने का घटना का वीडियो भी सामने आया है। युवक का नाम कैफ खान उम्र 18 वर्ष है। वह 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गत गुरुवार रात सतना पहुंचा था। दोनों यूपी के चंदौली और दीनदयाल उपाध्‍याय नगर के रहने वाले हैं। वे कटनी जाना चाहते थे। इसलिए टैक्सी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उन्हें रज्जाक नाम का ई-रिक्शा वाला मिला। सतना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेंद्र सिंह बघेल बोले-दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने दोनों के परिजनों को सतना बुलाया

प्राथमिक तौर पर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कैफ खान बनारस के नजदीक चंदौली का रहने वाला है जबकि लड़की मुगलसराय अब दीनदयाल उपाध्‍याय नगर की है। लड़की का पिता रेलवे कॉन्ट्रेक्टर है। लड़की घर से निकलते वक्त 2 लाख रुपये की नकदी और जेवरात के साथ अपने पिता की पिस्टल भी उठा ले आई थी। उसी पिस्टल से युवक सतना में फायर करता रहा था। सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देकर सतना बुलाया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।


ड्राइवर को फोन कर अपना पर्स टैक्सी में छूट जाने की जानकारी दी

ड्राइवर ने प्रेमी जोड़े से कहा था कि वह अजीम टैक्सी वाले को जानता है। उसकी गाड़ी दिला देगा। वे उसके साथ नजीराबाद गए। यहां टैक्सीवाला आ गया। उसने कटनी जाने के लिए चार हजार रुपये किराया मांगा। बात नहीं बनी तो टैक्सीवाले ने उन दोनों को कार से रेलवे स्टेशन छोड़ दिया और घर लौट गया। स्टेशन पर युवक ने ई-रिक्शा ड्राइवर को फोन कर अपना पर्स टैक्सी में छूट जाने की जानकारी दी। ड्राइवर ने टैक्सीवाले से बात की। इस बीच युवक अपनी प्रेमिका के साथ ड्राइवर के पास पहुंच गया। ड्राइवर उन्हें लेकर टैक्सीवाले के लेकर पहुंचा।

ड्राइवर और टैक्सीवाले ने उनसे आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ मांग लिया

दोनों ने फिर कटनी जाने की बात कही तो ड्राइवर और टैक्सीवाले ने उनसे आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ मांग लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाने की बात कही। यह सुनकर युवक और लड़की वहां से जाने लगे। तभी ड्राइवर ने पीछे से जाकर युवक की कॉलर पकड़ ली। युवक ने पिस्टल निकालकर ड्राइवर पर फायर कर दिया। गोली ड्राइवर की जांघ में लगी।

लिफ्ट मांगी, किसी ने वाहन नहीं रोका

युवक और लड़की सतना-मैहर मुख्य मार्ग पर आ गए। उन्होंने वाहनों को रोककर लिफ्ट लेने की भी कोशिश की, लेकिन किसी ने वाहन नहीं रोका। तभी लोग उनका पीछा करते हुए वहां भी आ गए। इसके बाद युवक और लड़की खेत में घुस गए। युवक के हाथ में पिस्टल थी तो कोई उनके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया

सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली और कोलगवां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने भी उन्हें तलाशने का प्रयास किया। हालांकि, अंधेरा होने के कारण वे हाथ नहीं आए। तड़के लगभग 4 बजे कुत्तों के भौंकने के बाद पुलिस को प्रेमी जोड़े के छिपे होने की आहट मिली। इसके बाद घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। युवक के पास से पिस्टल बरामद की गई।