• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में जंगली हाथियों का आतंक, रामनगर के गांवों में मचाया उत्पात, फसलें रौंदी और मकान की दीवार तोड़ी

Wild Elephants Maihar: शहडोल और उमरिया जिलों के वन क्षेत्रों से भटककर जंगली हाथियों का विचरण अब मैहर जिले तक पहुंच गया है। रविवार की देर रात हाथियों क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 16 Feb 2026 08:26:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 08:26:58 PM (IST)
सतना में जंगली हाथियों का आतंक, रामनगर के गांवों में मचाया उत्पात, फसलें रौंदी और मकान की दीवार तोड़ी
सतना में जंगली हाथियों का आतंक। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. कंदवारी गांव में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात
  2. हाथियों के मूवमेंट से किसानों की फसलें बर्बाद
  3. वन विभाग ने GPS ट्रैकर से शुरू की निगरानी

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। शहडोल और उमरिया जिलों के वन क्षेत्रों से भटककर जंगली हाथियों का विचरण अब मैहर जिले तक पहुंच गया है। रविवार की देर रात हाथियों का झुंड रामनगर विकासखण्ड के कंदवारी गांव में पहुंचा, जिन्हें देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए और तत्काल वन विभाग को सूचना देते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर खुद को सुरक्षित किया।

वन विभाग की निगरानी और जीपीएस ट्रैकर

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक एक नर और एक मादा हाथी की पुष्टि हुई है। इनका मूवमेंट रामनगर तहसील के भैंसरा, मनकेश्वर और सरिया गांवों के आसपास लगातार दर्ज किया जा रहा है। हाथियों की आवाजाही की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर तैनात कर दी गई है और क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। एक हाथी पर लगाए गए जीपीएस (GPS) ट्रैकर के माध्यम से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि संभावित खतरे की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।


सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद और मुनादी

प्रवेश करते ही सब-स्टेशनों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और मुनादी के जरिए सतर्क रहने की सूचना दी गई। हाथियों की सुरक्षा तथा मानव-हाथी संघर्ष की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। बीते वर्ष भी इसी प्रकार हाथियों के झुंड से हाथी का एक बच्चा करंट की चपेट में आने से मौत को गले लगा लिया था। लिहाजा इस बार बतौर एहतियातन क्षेत्र के कई बिजली सब-स्टेशनों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है, ताकि हाथियों को करंट लगने जैसी दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। इसके साथ ही ग्रामीणों को मुनादी और अन्य माध्यमों से सतर्क रहने की सूचना दी जा रही है कि वे सुरक्षित व सतर्क रहें और घर से बिना आवश्यक कार्य के बाहर न निकलें।

मकान की बाउंड्री तोड़ी और फसल को पहुंचाया नुकसान

रामनगर विकासखण्ड में हाथियों ने गांव में प्रवेश करते हुए आतंक मचा दिया। हाथियों ने सबसे पहले एक मकान की बाउंड्री तोड़ दी, जिसके बाद हाथियों का झुंड गांव के आसपास के खेतों में खड़ी फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचाया। इसके चलते किसानों की काफी फसल को क्षति पहुंची। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि उसके बाद हाथियों का विचरण गांव की ओर से जंगल की ओर हो गया, लेकिन उनके कभी भी गांव की ओर आने की आशंका बनी हुई है।

वन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और हाथियों को सुरक्षित रूप से वन क्षेत्र की ओर लौटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों के सहयोग से ही किसी बड़ी घटना को टाला जा सकता है, इसलिए सभी लोग सतर्कता बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।- प्रफुल्ल त्रिपाठी, रेंजर अमरपाटन