-भगवान गणेश की वंदना के बाद कि या गया शुभारंभ
फोटो 11 सीहोर।
सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शहर के भोपाल नाका स्थित कार्यमंगलम परिसर में दोपहर दो बजे से अग्रवाल महिला मंडल ने फागोत्सव और लक्की गेम सहित अन्य गेम प्रतियोगिता का आयोजन कि या गया। अग्रवाल महिला मंडल की जिलाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया कि फाग महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने श्रद्धा से भाग लिया। महिलाओं ने विभिन्न फाग गीत प्रस्तुत कर पुष्प वर्षा की तथा गुलाल लगा एक दूजे को होली की शुभकामना दी। उन्होंने बताया कि अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी होली के पश्चात मंडल के द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन कि या जाता है। जिसमें समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं एक साथ शामिल होकर विभिन्न फू लों और गुलाल के साथ फाग महोत्सव का आयोजन करती है। इस दौरान मधुर संगीत के दौरान महिलाओं ने जमकर फाग खेला और लक्की गेम प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कि या गया।
00000000
ट्रैक्टर से घर जा रहे युवक पर आठ लोगों ने जानलेवा हमला किया
आठ लोगों ने घर की तरफ जाते समय कि या हमला, भोपाल रेफर
श्यामपुर। श्यामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर के समय आठ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल पीड़ित को इलाज के लिए भोपाल भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आठ लोगों पर मामला दर्ज कि या।
श्यामपुर थान टीआई नरेंद्र कु लस्ते के अनुसार क्षेत्र के सौंठी पुरा निवासी बलराम पुत्र शिवचरण मीणा शनिवार की दोपहर तीन बजे के करीब अपने दोस्त के साथ ट्रैक्टर से घर से खेत की तरफ जा रहा था। उसी ग्राम के रामस्वरुप मीणा, प्रीतम मीणा, विनोद, शेरु उर्फ कृपाल, हेमसिंह, बब्लू व सरजन ने लाठियों से रास्ता रोककर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित को गंभीर चोंटे आने श्यामपुर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को भोपाल रेफर कि या। पीड़ित बलराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कि या गया।
00000000
छुरी लेकर घूमने पर गिरफ्तार
श्यामपुर. दोराहा। दोराहा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर छुरी लेकर घूमने पर पुलिस ने गिरफ्तार कि या। दोराहा थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र के ग्यारसपुरा निवासी शब्बीर खा पुत्र अजीत खा को शनिवार की दोपहर 12 बजे चौकी महुआखेड़ा पट पर एक छुरी के साथ गिरफ्तार कि या।