• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

पार्वती नदी में भैंसों के आगे न्याय की गुहार, झूलती बिजली लाइनों को लेकर 500 से ज्यादा किसानों का जल सत्याग्रह

किसानों का आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और घरों के ऊपर 11 केवी व एलटी बिजली लाइनें झूल रही हैं, जिससे करंट की चपेट में आकर किसान घायल हुए है...और पढ़ें

By Akash MathurEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 01:47:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 01:47:49 PM (IST)
पार्वती नदी में भैंसों के आगे न्याय की गुहार, झूलती बिजली लाइनों को लेकर 500 से ज्यादा किसानों का जल सत्याग्रह
जल सत्याग्रह कर रहे किसानों ने भैंस के आगे लगाई गुहार। नवदुनिया

HighLights

  1. पार्वती नदी में भैंसों के आगे न्याय की गुहार, झूलती बिजली लाइनों को लेकर 500 से ज्यादा किसानों ने खोला मोर्चा
  2. पार्वती नदी में भैंसों के आगे न्याय की गुहार, झूलती बिजली लाइनों को लेकर 500 से ज्यादा किसानों का जल सत्याग्रह
  3. जल सत्याग्रह में 25 से अधिक गांवों तथा शाजापुर जिले के कुछ गांवों के 500 से अधिक किसान शामिल

नवदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। विद्युत मंडल की कथित लापरवाही और झूलती बिजली लाइनों की समस्या को लेकर सीहोर व शाजापुर जिले के किसानों का पार्वती नदी में तीसरे दिन भी जल सत्याग्रह जारी रहा। किसानों ने गहरे पानी में भैंसों को खड़ा कर उनके आगे नारे लगाते हुए कहा कि सरकार हमारी आवाज नहीं सुन रही, अब भैंसों के आगे अपनी आवाज सुना रहे हैं।

किसानों का आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और घरों के ऊपर 11 केवी व एलटी बिजली लाइनें झूल रही हैं, जिससे करंट की चपेट में आकर किसान घायल हुए हैं तथा कई स्थानों पर पशुओं की मौत भी हुई है। वहीं ग्रामीण उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल आने की शिकायत भी किसानों ने उठाई है।


किसानों ने विद्युत मंडल सीहोर के अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री श्यामपुर पर मुकदमा कायम करने एफआइआर करने की मांग को लेकर किया जा रहा जल सत्याग्रह जिले के 25 से अधिक गांवों तथा शाजापुर जिले के कुछ गांवों के 500 से अधिक किसान पिछले करीब दो माह से अलग-अलग तरीके से आंदोलन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- वकीलों ने शहडोल SP की कार के टायर किए पंचर: पेशी के लिए पहुंचे थे भोपाल कोर्ट, ऑटो से जाना पड़ा वल्लभ भवन

किसानों का कहना है कि वे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, विद्युत मंडल के अधिकारियों, मानव अधिकार आयोग, महिला आयोग सहित संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी प्रमुख मांग पर कार्रवाई नहीं हुई। किसानों की मुख्य मांग है कि झूलती विद्युत लाइनों से हुई मौतों, चोटों और पशुहानि के लिए जिम्मेदार विद्युत मंडल के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज नहीं होता और उन्हें न्याय नहीं मिलता, जल सत्याग्रह व आंदोलन जारी रहेगा। पार्वती नदी में गहरे पानी के बीच चल रहा यह आंदोलन शासन-प्रशासन के लिए किसानों की समस्या पर तत्काल ध्यान देने की मांग कर रहे है।