• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में तीन दिन में 6 मौतें... रुद्राक्ष वितरण में हुई धक्का-मुक्की से मचा हड़कंप

सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में आयोजित कांवड़ यात्रा इस बार श्रद्धा के साथ-साथ दर्दनाक हादसों की गवाह बनी। तीन दिन में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी ह...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Thu, 07 Aug 2025 10:26:57 AM (IST)Updated Date: Thu, 07 Aug 2025 10:46:41 AM (IST)
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में तीन दिन में 6 मौतें... रुद्राक्ष वितरण में हुई धक्का-मुक्की से मचा हड़कंप
कुबेरेश्वर धाम में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु। फाइल फोटो

HighLights

  1. कुबेरेश्वर धाम में आयोजित कांवड़ यात्रा में दर्दनाक हादसा।
  2. कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
  3. मानवाधिकार आयोग ने धाम प्रबंधन से इसका जवाब मांगा।

नईदुनिया, सीहोर। सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में आयोजित कांवड़ यात्रा इस बार श्रद्धा के साथ-साथ दर्दनाक हादसों की गवाह बनी। तीन दिन में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये मौतें रुद्राक्ष वितरण के दौरान हुई धक्का-मुक्की और यात्रा में अत्यधिक भीड़ व गर्मी से हुईं।

क्या हुआ कुबेरेश्वर धाम पर?

गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के 22 वर्षीय उपेंद्र गुप्ता, निवासी गोरखपुर की मौत हो गई। वह कांवड़ यात्रा में भाग लेने कुबेरेश्वर धाम पहुंचे थे। यह घटना तब घटी जब हजारों श्रद्धालु रुद्राक्ष लेने के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन अचानक वितरण बंद होने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।


भीषण उमस और भीड़ के दबाव में कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से दो महिलाओं संगीता गुप्ता (48), फरिदाबाद और जसवंती बहन (56), राजकोट की मौके पर मौत हो गई।

मानवाधिकार आयोग का संज्ञान

इन महिलाओं की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और धाम प्रबंधन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। भीड़ नियंत्रण, मेडिकल सुविधा और वितरण प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

6 अगस्त की घटनाएं, 3 और मौतें

6 अगस्त को कांवड़ यात्रा में शामिल तीन अन्य श्रद्धालुओं की तबीयत यात्रा के दौरान बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान इस प्रकार है

  • चतुरभाई (50), पंचावल, गुजरात - दोपहर 12 बजे आनंद होटल के पास हालत बिगड़ी
  • ईश्वर सिंह यादव (65), रोहतक, हरियाणा - शाम 4 बजे धाम में हालत खराब
  • दिलीप सिहारी (57), रायपुर, छत्तीसगढ़ - शाम 7 बजे अस्पताल ले जाया गया

कलेक्टर बालागुरु के. ने पुष्टि की है कि सभी की प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हुई, लेकिन भीड़ और गर्मी के प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता।