• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोपाल-इंदौर रोड पर आष्टा में सवारी उतार रही बस को दूसरी बस ने मारी टक्कर, कई घायल

भोपाल-इंदौर हाईवे पर आष्टा के पास दो बसों की टक्कर हो गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। इंदौर से भोपाल आ रही चार्टर्ड बस की एक दूसरी बस से टक्कर हो गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 03 Aug 2025 12:30:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 Aug 2025 02:36:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल-इंदौर रोड पर आष्टा में सवारी उतार रही बस को दूसरी बस ने मारी टक्कर, कई घायल
दुर्घटनाग्रस्त बस।

HighLights

  1. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
  2. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, यातायात प्रभावित।
  3. आष्टा के पास अरनिया गाजी जोड़ पर हुई बसों में टक्कर।

नवदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। भोपाल-इंदौर हाईवे पर आष्टा के पास अरनिया गाजी जोड़ पर दो बसों की टक्कर हो गई। इंदौर से भोपाल आ रही चार्टर्ड बस की एक दूसरी बस से टकराने के कारण कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल सिविल अस्पताल आष्टा पहुंचाया। आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर के अनुसार रविवार सुबह 10 बजे 2 बस टकरा गईं, हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने बताया कि टक्कर के बाद चार्टर्ड बस पलट गई। स्थानीय नागरिकों की मदद से पुलिस ने घायलों को निकालकर आष्टा के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि चार्टर्ड बस से पैसेंजर्स उतर रहे थे, उसी समय पीछे से आ रही दूसरी बस ने टक्कर मार दी।


naidunia_image

हादसे की जानकारी मिलने के बाद आष्टा और जावर पुलिस को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है। बस की भिड़ंत के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीर घायलों की मदद में जुट गए। प्रशासन और पुलिस राहत कार्य में लगे हैं। घायलों की सटीक संख्या और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

एक यात्री का एक हाथ फ्रेक्चर और एक पैर में चोट, अन्य को मामूली चोट

naidunia_image

एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि एक घायल व्यक्ति मिथलेश श्रीवास्तव पिता जगदीश निवासी रेहटी जिला सीहोर उम्र 75 वर्ष का एक हाथ फ्रेक्चर और एक पैर मे चोट लगी है। प्राथमिक उपचार उपरांत जिला अस्पताल सीहोर रेफर किया जा रहा है। बाकि सभी को मामूली चोटे हैं। कोई भी एक के अलावा एडमिट नहीं है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।