_m.webp)
नवदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन के कायाकल्प कार्य की वर्चुअली आधारशिला रखी। इसको लेकर मध्यप्रदेश के सीहोर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए । मुख्यमंत्री यादव रोड शो कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आज देशभर के 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
बड़ी सौगात के तहत प्रधानमंत्री जी द्वारा मध्यप्रदेश के 33 स्टेशनों का पुनर्विकास… pic.twitter.com/M7CjjtWDK3
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 26, 2024
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा मध्यप्रदेश को मिलने जा रही अनेक रेल परियोजनाओं की सौगात के अवसर पर सीहोर में आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/L8Qa8o1h6R
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 26, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सीहोर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। @DrMohanYadav51 pic.twitter.com/dvwqikHGga
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 26, 2024
अपने तय समय पर मुख्यमंत्री डा मोहन यादव हेलीकॉप्टर से अल्हादखेड़ी हेलीपैड से सैकड़ाखेड़ी, नया बस स्टैंड,आनंद डेयरी होते हुए कोतवाली चौराहा पहुंचे और कोतवाली चौराहा से लीसा टॉकीज होते हुए तहसील चौराहे तक रोड शो किया गया। इस दौरान जगह-जगह मंच से उनका स्वागत किया गया। वहीं सीएम तहसील चौराहे से कार द्वारा शुगर फैक्ट्री लुनिया चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां वे कार्यक्रम में शामिल हुए।
ये अपार स्नेह और प्यार...
मध्यप्रदेश सरकार के कामों पर जनता के विश्वास की मुहर है।
सीहोर में आयोजित 'जन आभार यात्रा' में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनता द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। @DrMohanYadav51 pic.twitter.com/MxYndMb6Oy
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 26, 2024

नरेंद्र मोदी ने भारतीय रेलवे की अनेक रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड़ ओवर ब्रिजों, अंडरपास का लोकार्पण एवं शिलान्यास है। इसमें सीहोर रेलवे स्टेशन का 22 करोड़ 60 लाख की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा।
विकास के मामले में सीहोर पीछे नहीं रहेगा...
जो मांगा है, वो दिया जा रहा है और क्षेत्र के समग्र विकास की पूरी प्लानिंग की जा रही है : CM@DrMohanYadav51#RailInfra4Bharat pic.twitter.com/pU097xMy7v
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 26, 2024
सीहोर। अमृत भारत स्टेशन योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवतियों ने किया पारंपरिक नृत्य#Sehore #MadhyaPradesh #AmritBharatStationScheme #Naidunia pic.twitter.com/5Ujt7yfN9t
— NaiDunia (@Nai_Dunia) February 26, 2024
जानकारी के अनुसार पुनर्विकास के अंतर्गत सरक्यूलेटिंग एरिया, पार्किंग, स्टेशन बिल्डिंग व साइनेज के कार्यों को अपग्रेडिंग किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 कवरशेड बनेगी। क्राउड हैडलिंग एरिया का विकास कार्य किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर 1 को ऊंचा कर बढ़ाया जाएगा तथा प्लेटफार्म नंबर 2 को ऊंचा किया जाएगा। माड्यूलर टायलेट की व्यवस्था की जाएगी। यहां 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज के साथ रूफ प्लाजा का कार्य किया जाएगा।