• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

एमपी में देश की सबसे बड़ी ट्रांसफार्मर यूनिट का शुभारंभ, 1200 KV तक के बनेंगे ट्रांसफार्मर, 2000 को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीजी क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई पावर ट्रांसफार्मर विनिर्माण इकाई के पहले ट्रांसफार्मर के रोल-आउट का शुभारंभ किया।

By Akhilesh GuptaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 03:51:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 03:51:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में देश की सबसे बड़ी ट्रांसफार्मर यूनिट का शुभारंभ, 1200 KV तक के बनेंगे ट्रांसफार्मर, 2000 को मिलेगा रोजगार
CG क्रॉम्पटन की 50 एकड़ में फैली नई इकाई शुरू।

HighLights

  1. सीहोर से वैश्विक बाजारों तक पहुंचेंगे पावर ट्रांसफार्मर
  2. CG क्रॉम्पटन की 50 एकड़ में फैली नई इकाई शुरू
  3. 14 महीने में तैयार हुई 50 एकड़ की इंडस्ट्रियल यूनिट

नवदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। बढ़िया खेड़ी इंडस्ट्रियल क्षेत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीजी क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई पावर ट्रांसफार्मर विनिर्माण इकाई के पहले ट्रांसफार्मर के रोल-आउट का शुभारंभ किया। करीब 50 एकड़ में स्थापित यह इकाई एक ही स्थान पर स्थित भारत की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफार्मर विनिर्माण सुविधाओं में शामिल है। यहां तैयार होने वाले उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर देश के विभिन्न हिस्सों के साथ वैश्विक बाजारों तक पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार से बढ़िया खेड़ी इंडस्ट्रियल क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने विधायक सुदेश राय के साथ औद्योगिक इकाई का अवलोकन किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर पहले ट्रांसफार्मर के रोल-आउट का शुभारंभ किया।

13-14 महीने में उत्पादन शुरू

कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए विधायक सुदेश राय ने बताया कि करीब 50 एकड़ में स्थापित इस इकाई का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अगस्त 2025 में किया था। इसके करीब 13 से 14 महीने में यहां उत्पादन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस यह इकाई देश की बढ़ती विद्युत जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


हर माह बनेंगे 35 ट्रांसफार्मर

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा कि सीहोर की इस इकाई में 220 केवी से लेकर 1200 केवी श्रेणी के पावर ट्रांसफार्मर बनाए जाएंगे। इकाई की उत्पादन क्षमता हर माह करीब 35 पावर ट्रांसफार्मर तैयार करने की होगी।

इतनी बड़ी क्षमता वाली सुविधा एक ही स्थान पर स्थापित होने से देश में उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन उपकरणों के निर्माण को मजबूती मिलेगी, उन्होंने कहा कि सीहोर में तैयार होने वाले ट्रांसफार्मर देश के विभिन्न हिस्सों के साथ वैश्विक बाजारों में भी भेजे जाएंगे। इनका उपयोग विद्युत क्षेत्र के अलावा डेटा सेंटर, रेलवे, नवकरणीय ऊर्जा, तेल एवं गैस तथा ट्रांसमिशन अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं में किया जाएगा।

2000 से अधिक रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में बड़े औद्योगिक निवेश को तेजी से धरातल पर उतारने की दिशा में यह परियोजना महत्वपूर्ण है। सरकार का प्रयास है कि निवेश प्रस्ताव वास्तविक उद्योगों में बदलें और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें। सीजी की इस इकाई से सीहोर में 2000 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इसके साथ ही इकाई से जुड़े परिवहन, सेवा और अन्य कारोबारों को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 'शिक्षा-स्वास्थ्य के लिए पैसा नहीं, मुफ्त में होने वाले काम पर 4.69 करोड़ क्यों...', हबीबगंज फ्लाईओवर विवाद में सरकार को कोर्ट की फटकार

नौ दशक से विद्युत इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कंपनी

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड करीब नौ दशकों से विद्युत इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कंपनी ट्रांसफार्मर, स्विचगियर, इंडक्शन मोटर्स, ड्राइव्स, ट्रैक्शन मोटर्स सहित विभिन्न विद्युत उपकरणों का निर्माण करती है। सीहोर की नई इकाई कंपनी की पावर ट्रांसफार्मर विनिर्माण क्षमता को बड़े स्तर पर बढ़ाएगी।

इससे देश की विद्युत जरूरतों को पूरा करने के साथ ट्रांसफार्मर के निर्यात से सीहोर और मध्यप्रदेश की औद्योगिक पहचान को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में बढ़िया खेड़ी इंडस्ट्रियल क्षेत्र में संचालित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के संचालक, अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।