इछावर (नवदुनिया न्यूज) नगर के सबसे बड़े महिला मंडल गोपी महिला मंडल ने शुक्रवार को क्षेत्र के मरी माता मंदिर में हर्षोल्लास के साथ फाग महोत्सव मनाया, जिसके अंतर्गत महिलाओं ने फाग गीत गाते हुए गुलाल व फूलों से होली खेलकर एक दूसरों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की शुरुआत गोपी महिला मंडल की अध्यक्षा शारदा गुप्ता द्वारा मरी माता की पूजा अर्चना कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गोपी महिला मंडल की महिलाओं ने अपने-अपने फाग गीत सामूहिक गए। फाग गीत गाने के बाद महिलाओं ने सर्वप्रथम भगवान को गुलाल लगाया। इसके बाद आपस में फूल तथा गुलाल से होली खेल एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्ना प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया व प्रतियोगिताओं में विजय हुए प्रतियोगियों को पुरस्कार भी दिया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा बनाए गए होली पर्व के उपलक्ष्य में मीठे पकवान भी बांटे गए। आयोजन में शारदा गुप्ता, कमलेश महेश्वरी, विद्या गुप्ता, गायत्री शर्मा, शोभा टोनी, आशा टूवानी, सीता विश्वकर्मा, शारदा लोधी, शांति उईके, सोनी बुआ, गेंदा यादव, राधा शर्मा, लीला वर्मा, विमला यादव, गुड्डी यादव और महिला मंडल के सदस्या उपस्थित रहीं।
मंडल अध्यक्ष करती हैं घरेलू समस्याओं का निवारण
गोपी महिला मंडल के अध्यक्ष शारदा गुप्ता कई बार घरेलू समस्याओं का निवारण भी आपसी सहमति से करवाती हैं। जैसे एक ही परिवार कि दो महिलाओं में आपस में अनबन हो या आस पड़ोस की महिलाओं में अनबन हो इस प्रकार की कई समस्याओं का समाधान आपसी सहमति से करवाती हैं। इसीलिए उन्हें कई बार समाज में पुरस्कृत भी किया गया है। गोपी महिला मंडल इछावर में महिलाओं का एक बड़ा समूह है जो कि घर-घर हिंदुत्व की भावना जगाने का कार्य करता है।
रंग- गुलाल लगाकर किया नृत्य, मनाया फाग महोत्सव
आष्टा। होली एक-दूसरे के प्रति स्नेह और प्रेम प्रदर्शित करने का त्योहार है। रंगों के इस त्योहार में अमीर-गरीब, छोटा-बड़ा सभी का भेदभाव मिटाकर समाज में समरसता का भाव उत्पन्ना करने के प्रयास किए जाते हैं। यह बात स्वर्णकार महिला मंडल की नगर अध्यक्ष रानी गोविंद सोनी ने समाज के बड़ा बाजार में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर मैं भगवान के दरबार में महिला मंडल द्वारा आयोजित फाग महोत्सव को संबोधित करते हुए कही।
रानी सोनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इस त्योहार को ग्वाल-बाल सहित प्रत्येक स्तर के लोगों के साथ मनाकर समानता का संदेश दिया। महिला मंडल सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर ढोलक की थाप पर नृत्य किया और फाग महोत्सव मनाया। फाल्गुन माह लगते ही बाजारों में रंगों की दुकानों से लेकर पिचकारियां सजने लगती है। वहीं समाजों में फाग उत्सव शुरू हो जाते है। इसी उत्सव में स्वर्णकार समाज का बड़ा बाजार स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में फाग उत्सव मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वर्णकार महिला मंडल ने फाग उत्सव मनाया। जिसमें सर्वप्रथम भगवान श्री राधा कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उत्सव आरंभ किया गया। जिसके बाद फाग ओर भगवान के मधुर भजनों के गीत गाकर सभी महिलाओं ने एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर फूलों से होली खेल कर होली की शुभकामनाएं दी। स्वर्णकार महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी गोविंद सोनी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्णकार समाज द्वारा हर वर्ष फाग उत्सव मनाया जाता है, जिसमे नगर के सभी मंडलों को आमंत्रित किया जाता है। महिलाएं उत्सव में भजनों का आनंद लेती है। साथ रंग, गुलाल ,फूलों से होली खेलती है और अंत मे स्वल्पाहार कर उत्सव सम्पन होता है। इस उत्सव में संगीता सोनी, भगवती सोनी, अर्चना सोनी, दीप्ति सोनी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी, नंदा सोनी आदि उपस्थित थी।