• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

परोसने से 30 मिनट पहले चखना होगा मिड-डे मील, स्कूलों में बच्चों के भोजन को लेकर नए नियम लागू, लापरवाही पर मिलेगी कड़ी सजा

प्रशिक्षण के दौरान रसोइयों को सख्त निर्देश दिए गए कि विद्यार्थियों को भोजन परोसने से ठीक 30 मिनट पहले स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य या किसी शिक्षक द्वा...और पढ़ें

By Akhilesh GuptaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 11:51:14 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 11:54:16 AM (IST)
परोसने से 30 मिनट पहले चखना होगा मिड-डे मील, स्कूलों में बच्चों के भोजन को लेकर नए नियम लागू, लापरवाही पर मिलेगी कड़ी सजा
परोसने से 30 मिनट पहले चखना होगा मिड-डे मील (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. अब स्कूलों में बच्चों को मिलेगा अधिक सुरक्षित और पौष्टिक भोजन
  2. अब परोसने से 30 मिनट पहले चखना होगा मिड-डे मील
  3. लापरवाही पर मिलेगी कड़ी सजा, 16 जून से खुलेंगे स्कूल

नवदुनियानवदुनिया न्यूज, इछावर। शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण, स्वादिष्ट एवं पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ''प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना'' के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड के सभी जन शिक्षा केंद्रों पर रसोइयों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

यह प्रशिक्षण विकासखंड स्रोत समन्वयक बीआरसीसी सुभाष चंद्र दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें जन शिक्षकों ने मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाते हुए रसोइयों को स्वच्छता, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी।

इसके तहत अब भोजन परोसने से 30 मिनट पहले चखना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण के दौरान रसोइयों को सख्त निर्देश दिए गए कि विद्यार्थियों को भोजन परोसने से ठीक 30 मिनट पहले स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य या किसी शिक्षक द्वारा भोजन का स्वाद और गुणवत्ता परीक्षण करना अनिवार्य होगा।


इसके बाद ही बच्चों को भोजन वितरित किया जा सकेगा। इसके साथ ही, भोजन से पहले सभी बच्चों के हाथ साबुन से धुलवाने और बिना किसी भेदभाव के समान रूप से भोजन परोसने की बात कही गई।

लापरवाही पर मिलेगी कड़ी सजा, 16 जून से खुलेंगे स्कूल

बीआरसी दुबे ने स्पष्ट किया कि भोजन हमेशा ताजा, स्वादिष्ट और निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही बनना चाहिए। रसोईघर में केवल अधिकृत रसोइयों और प्रभारी शिक्षक के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। नियमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आगामी 16 जून से स्कूल खुलने जा रहे हैं। रसोइयों को स्कूल परिसर, किचन और बर्तनों की सघन सफाई रखने तथा स्कूलों में ''मां की बगिया'' किचन गार्डन विकसित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों को ताजी सब्जियां मिल सकें।

यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों से पहले राहत की खबर, यूपी में 3.5 लाख बच्चों के मिड-डे मील के लिए 4.32 करोड़ रुपये जारी

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी के लिए मध्याह्न भोजन प्रभारी बीएसी अनिल कलमोदिया, घनश्याम वर्मा, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, अशोक कुमार मालवीय, नरेंद्र सोलंकी और मनोज कुमार राठौर ने विभिन्न केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।