• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

नीट पेपर लीक का सीहोर कनेक्शन... गिरफ्तार आरोपी शुभम निकला सत्यसाई यूनिवर्सिटी का छात्र

देशभर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले के तार अब सीहोर से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपित शुभम खैरनार ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 12 May 2026 10:29:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 07:28:17 AM (IST)
नीट पेपर लीक का सीहोर कनेक्शन... गिरफ्तार आरोपी शुभम निकला सत्यसाई यूनिवर्सिटी का छात्र
सीहोर से जुड़े नीट पेपर लीक के तार

HighLights

  1. आरोपित शुभम खैरनार सीहोर की सत्यसाई यूनिवर्सिटी का छात्र रहा
  2. कुलपति बोले- शुभम ने 2021 में प्रवेश लिया, पर कभी कॉलेज नहीं आया
  3. मोबाइल फोटो नहीं बल्कि HD स्कैनर से लीक किया गया था प्रश्नपत्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। देशभर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले के तार अब सीहोर से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपित शुभम खैरनार कभी सीहोर स्थित श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी का छात्र रहा है।

इस खुलासे के बाद जिले में भी मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान पुलिस ने 3 मई 2026 को आयोजित नीट की परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र के नाशिक निवासी डॉ. शुभम खैरनार को हिरासत में लिया है।


जांच एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं। बताया जा रहा है कि शुभम ने सीहोर की श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद चिकित्सा (बीएएमएस) पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने झाड़ा पल्ला: "2021 में लिया था प्रवेश, पर नहीं रहा नियमित"

मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आरोपी से दूरी बनाते हुए अपना पक्ष रखा है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मुकेश तिवारी का कहना है कि शुभम ने वर्ष 2021 में बीएएमएस पाठ्यक्रम में प्रवेश जरूर लिया था, लेकिन इसके बाद वह कभी नियमित रूप से कॉलेज नहीं आया। कुलपति का कहना है कि शुभम किसी परीक्षा में शामिल नहीं हुआ और न ही विश्वविद्यालय की किसी अन्य शैक्षणिक गतिविधि का हिस्सा रहा। शुभम के सीहोर से जुड़े शैक्षणिक रिकॉर्ड सामने आने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि जांच एजेंसियां अब उसके संपर्कों और नेटवर्क की भी पड़ताल कर सकती हैं। हालांकि अभी तक सीहोर से किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हाईटेक तरीके से हुआ था पेपर लीक: स्कैनर का किया गया इस्तेमाल

जांच में पहले ही खुलासा हो चुका है कि नीट प्रश्नपत्र की डिजिटल कॉपी कथित तौर पर नाशिक में तैयार की गई थी। आरोपियों ने मोबाइल फोटो की बजाय हाई-डेफिनिशन पोर्टेबल स्कैनर का इस्तेमाल किया, ताकि पेपर स्पष्ट रूप से सॉल्वर गैंग तक पहुंच सके।

मामले में टेलीग्राम ग्रुप्स और डिजिटल माध्यमों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल राजस्थान पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'होशियारी मत मारो, काम करो', बालोद के सुशासन तिहार में सांसद भोजराज नाग का रौद्र रूप, अधिकारियों को दी चेतावनी