यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीहोर के पास मंत्री शिवराज चौहान के काफिले का पुलिस का वाहन पलटा, 3 घायल
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के काफिले में शामिल जिला पुलिस का वाहन पलटने की खबर है। इसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। इन्हें इलाज हेतु सीहोर ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 05 Apr 2025 05:05:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Apr 2025 10:14:27 PM (IST)
HighLights
- सीहोर जिला अस्पताल किया रेफर।
- बेदाखेड़ी के पास हुआ हादसा।
नवदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। भोपाल से देवास जा रहे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बेदाखेड़ी के पास हादसे का शिकार हो गई है। काफिले में शामिल गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 3 पुलिस जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
![naidunia_image]()
- जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल से देवास जिले के खातेगांव संदलपुर जा रहे थे।
- उनका काफिला जैसे ही आष्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेदाखेड़ी के पास पहुंचा तो काफिले में शामिल एक फॉलो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
- घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें एएसआई एसपी सिमोलिया, नीरज शुक्ला और आकाश अटल शामिल हैं।
- घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत सीहोर जिला अस्पताल में किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
![naidunia_image]()