मप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में ब्लाक स्तर पर किया आंदोलन
सीहोर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन व कृषि कानून के विरोध में जिले भर में बुधनी, नसरुल्लागंज, आष्टा, इछावर, श्यामपुर, दोराहा, बिलकिसगंज, सोंडा, जावर सहित अन्य जगहों पर ट्रैक्टर से पहुंचे किसानों ने सांकेतिक चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को काला कानून बताते हुए इसे शीघ्र ही वापस लेने व किसानों व आमजन से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
धरना व सांकेतिक चक्काजाम कर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
आष्टा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नई दिल्ली में किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को प्रदेश व्यापी धरना, सांकेतिक चक्काजाम रखा गया। उसी को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडी गेट के सामने धरना व ट्रैक्टर द्वारा प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व किसान उपस्थित रहे।
पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार द्वारा भी किसानों के समर्थन में विस्तार से काले कानून के विषय में समझाया गया और केंद्र सरकार से मांग की गई कि डेढ़ माह से किसान दिल्ली के बार्डर पर हैं। इसके बाद भी नरेंद्र मोदी की सरकार उस ओर ध्यान नहीं दे रही है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सोभालसिंह भाटी द्वारा अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के तीन काले कानून को खत्म किया जाए व पेट्रोल डिजल की बढ़ती हुई कीमत को वापस लिया जाए। हाल ही में सोयाबीन की खराब हुई फसल का किसानों को बीमा दिया जाए। हरपाल ठाकुर, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ मीना सिंगी, राधेश्याम दलपति, जाहिद गुडडू, इदरीस मंसूरी, जगदीश चौहान, जितेंद्र शोभाखेड़ी, एचआर परमाल, गुलाब बाई ठाकुर ने धरना कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर पुनीत तिवारी, नीलम सोनी, शंकुतला छाजेड़, नरेंद्रसिंह भाटी, सोभालसिंह मुगली, चेतन ठाकुर, सुनील कटारा, नरेंद्र कुशवाह आदि लोगो ने कार्यक्रम में भाग लिया। धरना कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा व आभार विनीत सिंगी द्वारा व्यक्त किया गया।
-------------
कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के सम्मान में उनके साथ खड़ी हैः रमेश सक्सेना
श्यामपुर/दोराहा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्यामपुर ने जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किसानों के सम्मान में ब्लाक मुख्यालय श्यामपुर पर पूर्व विधायक व सहकारिता के स्तंभ रमेश सक्सेना के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन किया। किसानों ने अपने ट्रैक्टरों के हार्न बजाकर प्रदर्शन किया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण भाटी ने कहा कि देश की मोदी सरकार देश के किसानों के लिए जो तीन कृषि कानून लेकर आई है उससे देश के किसान बर्बाद हो जाएंगे। पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के सम्मान में उनके साथ खड़ी है। यदि देश की मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार गहरी नींद से नहीं जागी वह तीनों काले कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी आगे भी किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर और उग्र आंदोलन प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर देवेंद्र सक्सेना, सत्यनारायण भाटी, सुरेश ठाकुर, बने सिंह दांगी, रामेश्वर दयाल महेश्वरी, शमसुद्दीन सदरूद्दीन, विक्रम सिंह, खेमराज पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं दोराहा ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, ब्लाक कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र दांगी, युवा नेता राहुल गौर, कलीम पठान आदि ने प्रदर्शन किया।
-------------
कांग्रेस ने कहा काला कानून वापस ले सरकार
इछावर। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इछावर नगर में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम इछावर एसडीएम बृजेश सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि विगत दिनों केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तीन काले कानून बनाए हैं। जिन्हें समाप्त करने की मांग की। किसानों की फसल समर्थन मूल्य से कम पर नहीं बीके इस लिए नया कानून बनाया जाए। पिछले वर्ष 2020 में सोयाबीन फसल मुआवजा राशि वंचित किसानों को मुआवजा राशि दी जाए। वर्ष 2019 की फसल बीमा राशि जो किसानों की मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नहीं दी गई है वह भी देने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव अभय मेहता, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनारसिंह ठाकुर, सुनील राठी, संतोष गुप्ता, बृजेंद्र तिवारी, बलवान पटेल, सादिक मेव, संतोष गुप्ता, जगदीश परमार, सुनील चांडक, महेंद्र पटेल, जुनैद, घनश्याम मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान शामिल रहे।
-------
मांगे पूरी नहीं हुई तो हाइवे पर करेंगे चक्काजाम
जावर। ब्लाक कांग्रेस कमेटी जावर अध्यक्ष कमल सिंह पहलवान के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व किसानों ने जावर मेनरोड पर चक्काजाम किया। किसानों की मांग यह थी कि किसान विरोधी बिल वापस लिया जाए। यदि किसान विरोधी बिल वापस नहीं लिया गया तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व किसानों द्वारा इंदौर-भोपाल हाइवे पर चक्काजाम किया जाएगा। पुलिसकर्मी कांग्रेसियों को हटाते हुए नजर आए लेकिन कांग्रेसी सड़क पर जमकर नारेबाजी कर रहे थे और केंद्र व राज्य सरकार को कोस रहे थे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह पहलवान, महेश चंद्र भरेवा, राजेंद्र कुमार भरेवा, रतन सिंह पटेल, गगन सिंह पटेल, तखत सिंह भगतजी, अरविंद्र सिंह सेमलीबारी, जीवनराज द्रविड़, सफीक बाबा, जाकिर हुसैन, कृपाल सिंह, मानसिंह ठाकुर, राहुल मेडिकल, भैरूसिंह, अनार सिंह ठाकुर, मोर सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोहर सिंह, हरिनारायण पटेल, कुबेर सिंह, संजीव कुमार मालवीय, शिवकुमार मालवीय, जगदीश, तुलसीराम नागर, धर्मानंद ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे।
-----------
कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने किया चक्काजाम
रेहटी। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच में बुधनी ब्लॉक कांग्रेस ने भी नगर में चक्काजाम करके विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर अब तक कोई भी राय सरकार और किसानों के बीच में नहीं बन पाई है। किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने पिछले दिनों इन्ही कानूनों को लेकर ट्रैक्टर यात्रा भी निकाली थी। अब कांग्रेस ने चक्काजाम करके विरोध जताया। इस दौरान मेहताब चौहान, मलखान चन्द्रवंशी, राजेंद्र गुप्ता, संतोष पटेल, अंकित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-----------
ब्लाक कांग्रेस कमेटी सोंडा ने तीनों कृषि कानूनों पर जताया विरोध
फोटो 18 सीहोर। हैदरगंज सेमली रोड पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांगेस कार्यकर्ता। नवदुनिया। नवदुनिया।
सीहोर। शुक्रवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम हैदरगंज सेमली रोड पर तीनों कानूनों के विरोध में चक्काजाम किया, जिसमें कांग्रेस के ब्लाक पदाधिकारी व किसान उपस्थित रहे। ब्लाक अध्यक्ष संतोष पटेल पटेल ने इस बिल को किसान विरोधी बिल बताया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री चंद पूंजीपतियों के दबाव में इस बिल को पास किया है, जिससे वह मुनाफा कमा सकें। हम इस किसान विरोधी बिल का विरोध करते हैं और शीघ्र ही केंद्र सरकार इस बिल को वापस करें अन्यथा हम कांग्रेस जन किसानों से मिलकर जगह-जगह जन आंदोलन करेंगे। चक्का जाम कार्यक्रम में महेश पटेल, भवानी शंकर, राघवेंद्र वर्मा, मूलचंद कोरकू, देवेंद्र वर्मा, राहुल मालवीय, राजेंद्र वर्मा, राम सिंह चमेली, शंकर लाल प्रजापति आदि उपस्थित रहे। हरिओम रघुवंशी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
------------
कृषि कानून किसानों के लिए डैड वारंटः मनोज पटेल
बिलकिसगंज। शुक्रवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम जीवनताल कोलार रोड पर तीनों कानूनों के विरोध में चक्काजाम किया, जिसमें कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के ब्लाक पदाधिकारी व किसान जन उपस्थित रहे। ब्लाक अध्यक्ष मनोज पटेल ने इस बिल को किसानों के लिए डैड वारंट बताते हुए इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही केंद्र सरकार इसे निरस्त करे। अन्यथा हम कांग्रेस जन किसानों के साथ जगह-जगह जन आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम को प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी मांगीलाल पटेल, सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश परमार ने अपने विचार व्यक्त किए और कहां इस काले कृषि कानून को वापस ले। चक्का जाम कार्यक्रम में राधेश्याम परमार, विजय गुर्जर, जितेंद्र परमार, भोलाराम त्यागी, महेंद्र गुर्जर, रवि परिहार, आजाद वर्मा, आशीष परमार, नरेंद्र परमार, रितेश गुर्जर, बलराम गुर्जर, इंद्रजीत गुर्जर, भूरा, धनराज, सीताराम भारती, करण सिंह, प्रेम कोरकू, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता वर्मा व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अक्षय परमार उपस्थित रहे। ईश्वर सिंह ठाकुर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
........
काला कानून किसानों नहीं कार्पोंरेट जगत के लिए, हार्न बजाकर जताया विरोध
नसरुल्लागंज। शुक्रवार को कांग्रेस के द्वारा पूरे प्रदेश में एक साथ केंद्र सरकार के किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में किसानों के खेतों के सामने पहुंचकर अपने-अपने वाहनों का हार्न 2 मिनट तक बजाकर इस काले कानून का विरोध किया। ब्लॉक कांग्रेस द्वारा इस काले कानून का विरोध ग्रामीण सड़क हालियाखेड़ी से बोरखेड़ा पहुंच मार्ग पर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश चंद सेठी ने उपस्थित किसानों से कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लागू किया गया कानून किसानों के हित का नहीं है। यह कानून किसानों के लिए नहीं बल्कि कार्पोंरेट जगत को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा इस दौरान केंद्र की सरकार को जगाने एवं किसानों के लिए इस काले कानून को वापस करने के लिए हार्न बजा कर अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं गोपालपुर ब्लाक कांग्रेस के तत्वाधान में ग्राम पिपलानी में आयोजित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष डीपी तिवारी ने कहा कि किसान और खरीदारों के बीच एग्रीमेंट की न्यायिक प्रक्रिया एसडीएम कोर्ट तक सीमित रखी गई है। जबकि वह सिविल कोर्ट तक होनी चाहिए। इस मौके पर संजीव अग्रवाल, संतोष शर्मा, लक्ष्मीनारायण पवार, संतोष गौर, विष्णु प्रसाद डोड, रेवाराम थारोल, जगदीश राठौर, दुर्गेश दादरबाल, रामदयाल धुर्वे, लखनलाल पैठारी, लक्ष्मीनारायण जाट, जगदीश पटेल, लक्ष्मीनारायण सरपंच बोरखेड़ा, रामनिवास पेठारी सहित कई कार्यकर्ता व किसान मौजूद थे।