
आष्टा। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया, उसके बाद भी व्यवस्था सुधरी नहीं अर्थात कोरोना का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा, लोग कोरोना से पीड़ित होते जा रहा हैं तथा कई लोगों की मौतें भी हो गई। प्रशासन ने उक्त बात को ध्यान में रखते हुए 21 अप्रैल को नगर की सीमाएं सील की। कुछ स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए तो कुछ स्थानों पर बल्लियों का उपयोग किया गया है। कोरोना कर्फ्यू आगामी 30 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद पुलिस व प्रशासन का अमला सक्रिय हो गया। प्रशासन जब हरकत में आया तो नगर की गली.मोहल्लों से लेकर प्रमुख मार्गों व चौराहों पर सन्नााटा नजर आया। बाजार में भी जरूरी सेवाओं से जुड़े इक्का दुक्का लोग दिखे, वहीं प्रशासन द्वारा नगर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर नाकेबंदी की गई।
नगर के बैरिकेड्स भोपाल एवं इंदौर नाकाए एसडीओपी ऑफिस के समीप, सिकंदर बाजार पुलिस चौकी के समीप एकॉलोनी चौराहा सहित अन्य प्रमुख रोड पर बैरिकेड्स लगवाए गए। पुलिस एवं नगर पालिका कर्मचारी तैनात कर नाकेबंदी की गई। यहां बाहर से हर आने जाने वाले लोगों से जानकारी ली जाएगी। जरुरी कार्य होने पर ही नगर में प्रवेश करने दिया जाएगा। एक दिन पहले शाम को नगर में प्रशासन और पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। इधर क्षेत्र में कोरोना का कहर बढ़ते ही जा रहा है। इसमें नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र भी कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं।