• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भैरुंदा-रेहटी-बुदनी मार्ग में 47 किलोमीटर की रोड के लिए तीन करोड़ चार लाख 55 हजार रुपये स्वीकृत

सीहोर। प्रदेश में 724 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए भारत सरकार ने 3856 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य-योजना को मंजूरी दी है। इस राशि से प्रदेश के ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 27 May 2021 07:53:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 May 2021 07:53:00 PM (IST)
भैरुंदा-रेहटी-बुदनी मार्ग में 47 किलोमीटर की रोड के लिए तीन करोड़ चार लाख 55 हजार रुपये स्वीकृत

सीहोर। प्रदेश में 724 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए भारत सरकार ने 3856 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य-योजना को मंजूरी दी है। इस राशि से प्रदेश के 51 राष्ट्रीय राजमार्गों के सुदृढ़ीकरण, पुल और नवीन मार्गों के निर्माण का कार्य कराया जाएगा। वर्ष 2021-22 की स्वीकृत वार्षिक कार्य-योजना में सीहोर जिले के नसरुल्लागंज-रेहटी-बुधनी मार्ग में 47 किलोमीटर क्षेत्र के चौड़ीकरण के लिए तीन करोड़ चार लाख 55 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री नीरज मण्डलोई ने बताया कि प्रदेश से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के रख-रखाव, गुणवत्ता नियंत्रण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, पुल निर्माण तथा नवीन राजमार्गों के निर्माण की विस्तृत कार्य-योजना तैयार कर भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजी गई थी, जिसे भारत सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इसके तहत 8 राष्ट्रीय राजमार्गों की 527 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण किया जायेगा। इस कार्य के लिये 2966 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार 11 राष्ट्रीय राजमार्गों के 210 किलोमीटर के निर्माण में भू-अर्जन के लिये 526 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।


राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात की सुगमता के लिए 3 पुलों के निर्माण के लिए 33 करोड़ रुपये, सात राष्ट्रीय राजमार्गों के 197 किलोमीटर सड़क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए 125 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार प्रदेश में 22 राष्ट्रीय राजमार्गों पर 112 किलोमीटर क्षेत्र में सुदृढ़ीकरण सहित अन्य कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपये तथा प्रदेश में नवीन 194 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों की डीपीआर तैयार करने के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि कार्य-योजना में स्वीकृत की गई है। आठ राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण पर खर्चं होंगे 2966 करोड़ रुपये वर्ष 2021-22 की स्वीकृत वार्षिक कार्य-योजना में नसरुल्लागंज-रेहटी-बुधनी मार्ग में 47 किलोमीटर क्षेत्र के चौड़ीकरण के लिए तीन करोड़ चार लाख 55 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत कार्ययोजना के अंर्तगत खलघाट-कसरावद-खरगौन-बिस्ठान रोड पर चार किलोमीटर, टीकमगढ़-पृथ्वीपुर से ओरछा मार्ग पर 41 किलोमीटर, शहगढ़ से टीकमगढ़ रोड़ पर 36 किलोमीटर, इंदौर से बैतूल रोड़ पर 47 किलोमीटर, बालाघाट-नैनपुर रोड पर चार किलोमीटर, बैतूल से आशापुर रोड़ पर चार किलोमीटर तथा दौलखेड़ी चौराहा- मैलुआ चौराहा- कुरवाई रोड पर 60 किलोमीटर सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही छह राष्ट्रीय राजमार्गों के 194 किलोमीटर की डीपीआर तैयार करने के लिए छह करोड़ रुपये तथा 22 राष्ट्रीय राजमार्गों के 112 किलोमीटर क्षेत्र में विभिन्ना कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कि गई है।