
भैरुंदा 'नसरुल्लागंज'। गुरुवार को किसान स्वराज संगठन के तत्वावधान में बड़ी संख्या में प्रदेश के मुख्यमंत्री से संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम दिनेश सिंह तोमर को किसानों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर किसान स्वराज संगठन के अध्यक्ष भगवान सिंह यदुवंशी ने कहा कि मूंग उपार्जन के भुगतान में भारी विलंब हो रहा है। किसानों का भुगतान तत्काल किया जाए, इसके अलावा वर्तमान में सोयाबीन, मूंग, उड़द की फसल में नुकसान का सर्वे कर राहत राशि दी जाए। वर्ष 2020 की फसल बीमा राशि व अंतिम किस्त राहत राशि की किसानों के खाते में डलवाई जाए। वहीं सभी सहकारी समितियों में खाद की पर्याप्त की जाए। इसके अलावा क्षेत्र की सभी कीटनाशक विक्रेताओं की दवाओं के सेंपल लिए जाए तथा साहू कृषि सेवा केन्द्र दिगवाड़ पर कार्रवाई कर जिन किसानों की धान खराब हुई है। उन्हें दुकानदार से मुआवजा दिलाया जाए।
किसानों का कहना है कि कई किसानों की बीमा राशि नहीं आई है। जबकि जो किसान छूटे हुए थे उनको अलग से 2020 में बैंक खुलवा कर बीमा राशि जमा करवाई गई थी। साथ ही पिछले दो वर्षों से सोयाबीन की फसल खराब हुई है और इस वर्ष भी फसल खराब हुई है। इस वर्ष भी सभी किसानों की फसलों में किटनाशक का तीन-तीन बार छिडकाव किया है। उसके के बाद भी पूरी फसल नष्ट हो चुकी है, लेकिन अभी तक कृषि विभाग या राजस्व विभाग से कोई भी अधिकारी सर्वे के लिए किसानों के खेतों में नहीं आए। नकली दवाइयों का विक्रय भरपूर तरीके से हुआ जिससे किसानों ने अपने आप को ठगा महसूस किया। इन पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। क्षेत्र में नकली दवाओं का कारोबार चल रहा है, अधिकारी इस ओर ध्यान दे और नियमित रूप से कार्रवाई करे तो शासन का भय रहे। ज्ञापन देने वालों विष्णु, कमोद सिंह, श्रवण कुमार आदि शामिल थे।