• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर शादी के फोटो शेयर करने पर पता चला दूसरे धर्म का है युवक

मध्‍य प्रदेश के सिवनी में छपारा थाना क्षेत्र के कमली गांव का रहने वाला इस्माइल शाह (40) ने अपना धर्म और नाम छिपाकर स्वयं को लकी सनाडिय़ा बताकर युवती से...और पढ़ें

By ShyamSundar SoniEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 28 Sep 2024 01:08:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Sep 2024 01:08:00 PM (IST)
फेसबुक पर शादी के फोटो शेयर करने पर पता चला दूसरे धर्म का है युवक
इस्माइल पर पूर्व में कोतवाली में ही दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

HighLights

  1. सच्चाई सामने आने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
  2. उस पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
  3. पुलिस ने लिया इस्माइल व साथी विनोद को हिरासत में।

नईदुनिया, सिवनी (Seoni News)। फेसबुक पर जब युवती ने अपनी शादी के फोटो शेयर किए तो उसे देखकर सहेलियों ने बताया कि जिससे उसने शादी की है वह दूसरे धर्म का है। युवक ने अपना धर्म छिपाकर शादी करने के इस मामले की सच्चाई सामने आने पर पीडि़ता के साथ मारपीट कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। पीडि़ता ने महिला थाना पुलिस ने शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने जांच कर इस्माइल व उसके साथी विनोद नामक युवक को हिरासत में लिया है। उस पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

छपारा थाना क्षेत्र के कमली गांव का रहने वाला है इस्माइल

पुलिस ने बताया कि छपारा थाना क्षेत्र के कमली गांव का रहने वाला इस्माइल शाह (40) ने अपना धर्म और नाम छिपाकर स्वयं को लकी सनाडिय़ा बताकर युवती से संपर्क किया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। इसी साल जुलाई माह में एक मंदिर से शादी भी इस्माइल ने कर ली। दोनों सिवनी में किराए के मकान में रह रहे थे।


इस्माइल के चालक ने रिश्तेदारों को भी धमकी दी

जब पीडि़ता ने फेसबुक पर शादी की फोटो शेयर की तो उसकी सहेलियों ने बताया कि जिसके साथ उसकी शादी हुई है वह दूसरे धर्म का है। इस पर जब पीडि़ता इस्माइल की असलियत जानने कमली गांव गई तो इस्माइल के चालक ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीडि़ता के अनुसार इस्माइल ने उसके रिश्तेदारों को भी धमकी दी।

पूर्व में भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया है कि दोनों आरोपितों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपित इस्माइन पर पूर्व में कोतवाली में ही दुष्कर्म का मामला दर्ज है। इसके अलावा छिंदवाड़ा और जबलपुर में भी मामले दर्ज हैं। वहीं उसके साथी विनोद नामक युवक पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।