• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन जनपदों पर भाजपा का कब्जा, गोंगपा के खाते में आई घंसौर

कशमकश भरे जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में जिले की तीन जनपदों सिवनी, बरघाट और लखनादौन में अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 27 Jul 2022 06:56:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Jul 2022 06:56:52 PM (IST)
तीन जनपदों पर भाजपा का कब्जा, गोंगपा के खाते में आई घंसौर

सिवनी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कशमकश भरे जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में जिले की तीन जनपदों सिवनी, बरघाट और लखनादौन में अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने कब्जा किया है।आदिवासी बाहुल्य घंसौर जनपद अध्यक्ष का पद निर्विरोध गोंगपा के खाते में आया है।दो जनपदों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को उपाध्यक्ष पद पर जीत मिली है।जबकि दो जनपदों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को उपाध्यक्ष चुनाव में जीत मिली है।हैरानी की बात यह है कि, जनपद लखनादौन में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस अपना समर्थित उम्मीदवार भी खड़ा नहीं कर सकी।

कांग्रेस की बाड़ाबंदी पर फिरा पानीः जिले की बरघाट और सिवनी जनपद में जीतकर आए सदस्यों में कांग्रेस समर्थित सदस्यों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद दोनों जनपदों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है।हालाकि सिवनी जनपद उपाध्यक्ष का चुनाव जीतकर देवीसिंह चंद्रवंशी किसी तरह कांग्रेस की लाज बचा ली।सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने परिणाम आने के बाद से ही कांग्रेस ने बाड़ाबंदी शुरू कर दी थी, लेकिन चुनाव में सारी रणनीति फेल हो गई।


तीनों जनपद में 3-3 मतों से हुई जीत हारः 25-25 जनपद सदस्यों वाली सिवनी, बरघाट और लखनादौन जनपद पंचायत में अध्यक्ष की कुर्सी महिलाओं का दबदबा रहेगा।तीनों जनपदों में भाजपा समर्थित महिला प्रत्याशियों को जीत मिली है।संयोग की बात है कि, तीनों जनपदों में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को एक जैसे मत मिले हैं।सिवनी जनपद में भाजपा समर्थित किरण भलावी, बरघाट जनपद में भाजपा समर्थित आभा राहंगडाले और लखनादौन में जनपद में भाजपा समर्थित पार्वती बाई उइके को 14-14 वोट मिले हैं।तीनों जनपद में पराजित प्रत्याशियों को 11-11 मत मिले हैं।अध्यक्ष पद पर जीत का अंतर 3-3 वोट का रहा है।सिवनी जनपद में कांग्रेस समर्थित गीता महेंद्र उइके, बरघाट में आरती विजयी उइके को हार का सामना करना पड़ा है।वहीं लखनादौन में भाजपा समर्थित दुर्गा शैलेंद्र मरकाम को 11 वोट प्राप्त हुए।

घंसौर में अध्यक्ष, लखनादौन में उपाध्यक्ष निर्विरोध जीतेः आदिवासी बाहुल्य घंसौर जनपद में सबसे ज्यादा जनपद सदस्य गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समर्थित है।इसका फायदा गोंगपा को अध्यक्ष चुनाव में मिला है।यहां पर गोंगपा की सरिता परसराम उइके ने अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीता है।वही लखनादौन जनपद में भाजपा समर्थित दीपक निगम को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया है।निगम के खिलाफ भाजपा समर्थित सृष्टि राहुल शिवहरे ने उपाध्यक्ष का आवेदन भरा था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना आवेदन वापस ले लिया।सिवनी में जनपद उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस समर्थित देवीसिंह चंद्रवंशी को 13 वोट मिले।जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित शर्मिला काशीराम बघेल को 12 वोट मिले।बरघाट जनपद में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित मनोज उइके को 15 और प्रतिद्वंदी कांग्रेस समर्थित गजानंद हिरनखेड़े को 10 वोट मिले।घंसौर जनपद में कांग्रेस समर्थित राजेश नामदेव को उपाध्यक्ष चुनाव में 17 वोट मिले, प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित सुखदेव पंद्रे को 3 वोट मिले।

जनपदों के बाहर लगा रहा समर्थकों को हुजुमः मुख्यालय की सिवनी जनपद पंचायत सहित अन्य तीन लखनादौन, बरघाट व घंसौर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन बुधवार को हो गया।चारों जनपदों में कड़ी सुरक्षा के बीच निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई।कांग्रेस, भाजपा और गोंगपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में सुबह से जनपदों के बाहर निर्वाचन समाप्त होने तक डटे रहे।निर्वचन के दौरान कहीं भी विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई, सभी जगह शांतिपूर्ण निर्वाचन कराया गया।जीत के बाद समर्थकों ने विजयी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाई।

सुरक्षा के बीच हुआ निर्वाचनः कड़ी सुरक्षा के बीच अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव कराए गए।जनपद पंचायत सिवनी के गेट पर ही सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया है। केवल निर्वाचित जनपद सदस्यों को ही निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा लेने अंदर जाने दिया गया।समर्थक व नेता बाहर गेट पर खड़े रहकर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्रवाई पूरा होने का इंतजार करते रहे।निर्वाचन कार्रवाई में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्ना ना हो इसे देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी महादेव नागोतिया सहित पुलिस बल जनपद परिसर में तैनात रहा।सुबह 11 बजे से सदस्यों के जनपद पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया।

वर्षा ने डाली खललः दोपहर करीब 1 बजे आसमान में छाए काले बादल बरस पड़े। जबकि सुबह से मौसम साफ होने के कारण जनपद गेट के आसपास विभिन्ना राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।लेकिन तेज वर्षा होते ही जनपद पहुंचे लोग खुद को भीगने से बचाने के लिए जगह तलाशते नजर आए। तेज वर्षा ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।हालाकि दोपहर 3 बजे के बाद मुख्यालय में वर्षा का दौर थम गया।

मासूम बच्चे के साथ ड्यूटी पर तैनात रही महिला पुलिस कर्मीः जनपद पंचायत बरघाट में बुधवार को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को तैनात किया गया। इस दौरान एक महिला पुलिस कर्मी मासूम बच्चे के साथ जनपद परिसर में ड्यूटी करती नजर आई।