• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिवनी में 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए Excise officers का ग्वालियर तबादला

सिवनी में शराब ठेकेदार से साढ़े तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त शैलेष जैन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन झारि...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 22 Nov 2024 10:06:59 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Nov 2024 07:40:24 AM (IST)
सिवनी में 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए Excise officers का ग्वालियर तबादला
दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

HighLights

  1. शैलेष जैन और पवन झारिया का ग्वालियर तबादला
  2. ठेकेदार ने दुकानों के लिए रिश्वत की शिकायत की थी।।
  3. सिवनी में 12 नवंबर को रिश्वत लेते हुए पकड़े गए थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी: शराब ठेकेदार से साढ़े तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त शैलेष जैन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन झारिया का शुक्रवार शाम आबकारी आयुक्त कार्यालय ग्वालियर तबादला कर दिया गया।

वाणिज्यिक कर विभाग की उप सचिव वंदना शर्मा ने जारी आदेश में उल्लेख किया कि लोकायुक्त जबलपुर के विशेष दल ने 14 नवंबर को दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जैन और झारिया का तत्काल प्रभाव से ग्वालियर तबादला किया गया है।


सिवनी जिला मुख्यालय स्थित विदेश मद्य भंडारगृह में 12 नवंबर को लोकायुक्त के दल ने कार्रवाई की थी। अधिकारियों पर मामला दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने को लेकर नईदुनिया ने लगातार खबरों का प्रकाशन किया था।

साढ़े तीन लाख रुपये की रिश्वत

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस के विशेष दल ने 12 नवंबर को सिवनी के सहायक आबकारी अधिकारी पवन कुमार झारिया को शराब ठेकेदार राकेश कुमार साहू से साढ़े तीन लाख रुपये लेते पकड़ा था। दल ने मामले में विभाग के सहायक आयुक्त शैलेष जैन को भी आरोपित बनाया है।

naidunia_image

नौ दुकानों के संचालन के लिए मांगी थी रिश्वत

जिले के खैरा पलारी तिगड्डा निवासी राकेश कुमार साहू नौ शराब दुकानों का संचालन करता है। इन दुकानों के संचालन के लिए दोनों आबकारी अधिकारियों ने हर माह पांच लाख रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत राकेश कुमार साहू ने लोकायुक्त जबलपुर से की थी। योजनाबद्ध तरीके से राकेश कुमार को रिश्वत के साढ़े तीन लाख रुपये सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार झारिया को देने को कहा था।