• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिवनी में चैन्नई से विजयवाड़ा जा रहे ट्रक में लगी आग, बुझाने में लगे आठ दमकल

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर मड़ई टोल नाका के पास अचानक ट्रक में भड़की आग देखकर चालक और सहचालक ने कूद कर जान बचाई। ट्रक चैन्न...और पढ़ें

By ShyamSundar SoniEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 30 Sep 2024 01:44:25 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Sep 2024 02:52:03 PM (IST)
सिवनी में चैन्नई से विजयवाड़ा जा रहे ट्रक में लगी आग, बुझाने में लगे आठ दमकल
आग लगने के बाद जलता ट्रक।

HighLights

  1. आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभावित।
  2. राहगीरों की भीड़ लगी जिसे ट्रक से दूर ही रोका गया।
  3. ट्रक से हल्के विस्फोट होने से लोग दहशत में आ गए।

नईदुनिया, सिवनी(Seoni News)। जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर मड़ई टोल नाका के पास सोमवार सुबह लगभग 7.30 बजे चलते ट्रक में आग लग गई। अचानक ट्रक में भड़की आग को देखकर चालक और सहचालक ने चलते ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक चैन्नई से एक आनलाइन शापिंग कंपनी के पार्सल लेकर विजयवाड़ा जा रहा था। हादसे में ट्रक के साथ आधे से ज्यादा पार्सल जल गए।

naidunia_image

चार घंटे में बुझी आग

लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया है कि मड़ई टोल नाका के पास ट्रक में अचानक आग लग गई।आग किन कारणों से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया।साथ ही दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। करीब आठ दमकल वाहन के पानी से लगभग चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।


सील को ताेड़कर अंदर रखे पार्सल निकाले

लखनादौन थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक में कंपनी की सील को मशक्कत से ताेड़कर अंदर रखे पार्सल को जलने से बचाया गया लेकिन आग के कारण ट्रक के ऊपरी हिस्से में रखे आधे से ज्यादा पार्सल जलकर खाक हो गए।शेष बचे पार्सल में क्या सामान है यह अभी चेक नहीं किया गया है।

प्रभावित हुआ यातायात

ट्रक में आग लगने और उसे बुझाने की कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभावित हुआ।हालांकि चौडी़ सड़क के किनारे से वाहनों को एक-एक कर जाने दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने से धू-धू कर जलते ट्रक को देखने के लिए अनेक राहगीरों की भीड़ लगी जिसे ट्रक से दूर ही रोका गया। वहीं आग के कारण ट्रक से हल्के विस्फोट होने से लोग दहशत में आ गए।लखनादौन थाना प्रभारी ने बताया कि संबंधितों को घटना की सूचना दे दी गई है।साथ ही मामले को जांच में लिया गया है।ट्रक में चलने से बचे पार्सलों की भी जांच की जाएगी।