• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपड़े, मोबाइल खरीदने के लिए पहली बार की चोरी... नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

मामला मध्‍य प्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन का है, जहां रुपये नहीं होने पर शौक पूरा करने के लिए चोरी का रास्‍ता अपनाया। यह आरोपित सूने घरों को निशाना ...और पढ़ें

By ShyamSundar SoniEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 25 Sep 2024 11:53:10 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Sep 2024 11:53:10 AM (IST)
कपड़े, मोबाइल खरीदने के लिए पहली बार की चोरी... नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
आरोपितों के पास से जब्त चोरी किया गया सामान, नकद रुपये।

HighLights

  1. आरोपितों के पास से जब्त किया गया चोरी का सामान।
  2. 40 हजार रुपये कुल कीमती 95 हजार रुपये को नहीं थे।
  3. 22 सितंबर को घर पर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

नईदुनिया, सिवनी:(Seoni Crime)। जिले की लखनादौन पुलिस ने सूने घर पर चोरी करने वाले एक नाबालिग समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। जेवरात, नकद रुपये समेत अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस ने बताया कि तीनों पहली बार ही पकड़ लिए गए हैं। तीनों आरोपितों के संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। तीनों ने अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

अपने परिवार सहित उपचार कराने जबलपुर गया था

लखनादौन थाना प्रभारी ने बताया है कि 22 सितंबर को समनापुर गांव निवासी अभिलाष साहू पुत्र बसंत कुमार साहू ने घर पर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि 19 सितंबर को वह अपने परिवार सहित उपचार कराने जबलपुर गया था।


घर वापस आया तो देखा घर का सामान बिखरा पड़ा था

22 सितंबर को अपने घर वापस आया तो देखा घर का सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी का लाकर टूटा खुला हुआ था। बैंक पासबुक, चेक बुक, आधार कार्ड, सोने चांदी के जेवरात व दुकान का केश काउंटर चैक किया तो नकदी 40 हजार रुपये कुल कीमती 95 हजार रुपये को नहीं थे।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपित

पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशन में एक टीम गठित कर संभावित स्थानों की सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। वहीं संदेह के आधार पर समनापुर गांव निवासी विक्की उर्फ ललित पुत्र वीरेन्द्र यादव 22, कपिल यादव पुत्र कैलाश यादव 25 व एक अन्य नाबालिग बालक से पूछताछ की गई। इसमें तीनों ने चोरी करना स्वीकर किया।

नकदी रुपये व जेवरात बरामद किए गए

तीनों के कब्जे से चोरी गए नकदी रुपये व जेवरात बरामद किए गए। चोरों को पकड़ने में निरीक्षक केपी धुर्वे, उपनिरीक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक नवनीत पांडेय, धनेश्वर यादव, होमेश्वर गायकवाड, सूरज मेहरा, संदीप उईके, ओमप्रकाश धुर्वे, प्रियंक तिवारी का योगदान रहा।

आरोपितों ने चोरी के रुपये कपड़े और मोबाइल फोन खरीदने के साथ अय्याशी में खर्च किए। विभिन्न स्थानों में घूमने के साथ शराब में भी चोरी के रुपये खर्च कर दिए। अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए चोरी की थी।

केपी धुर्वे, थाना प्रभारी, लखनादौन