• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • सिवनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhya Pradesh : बुआजी के नाम से मशहूर पूर्व केंद्रीय मंत्री विमला वर्मा का निधन

Former Central Minister Vimla Verma का निधन हो गया। 90 साल की उम्र में उन्होंने गुरुवार रात अंतिम सांस ली।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 17 May 2019 01:28:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 May 2019 01:33:24 PM (IST)
Madhya Pradesh : बुआजी के नाम से मशहूर पूर्व केंद्रीय मंत्री विमला वर्मा का निधन

सिवनी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी विमला वर्मा का निधन हो गया। 90 साल की उम्र में उन्होंने गुरुवार रात अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। कांग्रेस शासन काल में विमला वर्मा कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं। लोग उन्हें बुआजी के नाम से जानते थे। वे अपने कड़े अनुशासन के लिए पहचानी जाती थीं।

1 जुलाई 1929 को नागपुर महाराष्ट्र में जन्मी पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी विमला वर्मा ने सिवनी में एम.ए, बी.टी, तक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वह सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हो गईं। वह 1963 से 1967 तक सिवनी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहीं। इसके बाद सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर विधायक बनीं। 1967 से लेकर 1990 तक लगातार मध्यप्रदेश में विधायक रहीं। विमला वर्मा प्रदेश में स्वास्थ्य, सिंचाई और ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की कैबिनेट मंत्री रहीं। 1991 में वो पहली बार 10 वीं लोकसभा के लिए सिवनी लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं। 1998 में वे दोबारा सांसद बनीं। विमला वर्मा ने नरसिम्हा राव सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद भी संभाला। विमला वर्मा के निधन से कांग्रेस में शोक है। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा है- दीदी की असीम कृपा हमेशा मुझ पर रही।