नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। सिवनी में गौ हत्या के मामले में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के निर्देश पर सिवनी कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। शनिवार देर रात आदेश जारी कर सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल को हटाकर रीवा नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को सिवनी कलेक्टर बनाया है। वहीं सिंघल को एमडी मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पदस्थ किया गया है।
रीवा जिला पंचायत सीईओ डा सौरभ संजय सोनवाने को रीवा नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इधर सिवनी एसपी राकेश कुमार सिंह को हटाकर एआईजी पीएचक्यू पदस्थ की है। उनकी जगह इंदौर देहात एसपी सुनील कुमार मेहता को सिवनी एसपी बनाया है।
#WATCH | Seoni, Madhya Pradesh: On finding several dead cattle, IG Jabalpur Zone Anil Singh Kushwaha says, "Some incidents have happened in the last three days. We have also arrested some people. We will strict action against all those who are involved. Some people are absconding… pic.twitter.com/yzHmKzLGMw
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 22, 2024
मध्यप्रदेश सरकार ने सख्त रूख अपनाते हुए जिले में हुई गोवंश की नृशंस हत्या प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। इससे पहेल कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी रहने के दौरान क्षितिज सिंघल ने गौवंश प्रकरण में तीसरे आरोपित इरफान मोहम्मद पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) लगाने के आदेश दिया था।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सोशल मीडिया हेंडल एक्स व फेसबुक पेज पर कड़ा संदेश देते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश में गौमाता के खिलाफ कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देर रात सीएम ने एक्स में पर पोस्ट कर लिखा लिखा कि, "सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड मामले में जिला कलेक्टर व एसपी को हटा दिया गया है। घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपित पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।"
सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड मामले में जिला कलेक्टर एवं एसपी को हटा दिया गया है।
घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है : CM@DrMohanYadav51 #DrMohanYadav #CMMadhyaPradesh
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 22, 2024
इससे पहले सीएम ने मुख्यमंत्री में बताया था कि सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड की उच्च स्तरीय की जिम्मेदारी एडिशनल डीजी (सीआईडी) पवन श्रीवास्तव एवं उनकी टीम को सौंपी गई है।
जांच के लिए एडिशनल डीजी के साथ जांच दल सिवनी पहुंच रहा है। प्रकरण में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर, दो आरोपिताें पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया गया है। घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इधर जिला पुलिस ने शनिवार को जिले के लखनादौन न्यायालय में प्रकरण में गिरफ्तार चार आरोपिताें को पेश कर पुलिस रिमांड मांगा है। केवलारी, लखनादौन, धूमा और सिवनी पुलिस बल की मौजूदगी में बस स्टैंड लखनादौन से पैदल मार्च निकालते हुए आरोपितों को लखनादौन न्यायालय तक लाया गया।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी क्षितिज सिंघल ने प्रकरण में शामिल दो आरोपितों शादाब पुत्र इसराइल खान (27) तथा वाहिद पुत्र वाजिद खान (28) दोनों निवासी ग्राम गवारी चौकी पलारी थाना केवलारी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
दो अन्य आरोपितों संतोष कवरेती गरघटिया (45) तथा रामदास उइके पुतर्रा थाना धूमा सिवनी निवासी दो समुदायों में तनाव फैलाने की धारा 153 ए के अलावा धारा 4,9 मप्र गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 व 11(1)(1) पशुओं के प्रतिक्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत गिरफ्तार किया गया है। लखनादौन एसडीओपी अपूर्व भलावी ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपितों को लखनादौन न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
सोनाली मिश्रा को एडीजी ट्रेनिंग बनाया
राज्य शासन ने शनिवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पुलिस मुख्यालय सोनाली मिश्रा को एडीजी ट्रेनिंग बनाया है। उन्हें संचालक मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस सुधार) अशोक गोयल को पुलिस महानिरीक्षक मानव अधिकार आयोग पदस्थ किया गया है। हितिका वासल पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर को पुलिस अधीक्षक देहात इंदौर बनाया गया है।