• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिवनी में महाकाली चल समारोह में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से तीन की मौत, 5 घायल

धूमा में माता महाकाली के चल समारोह के दौरान हाइटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं। घटना के समय रथ...और पढ़ें

By ShyamSundar SoniEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 17 Oct 2024 08:36:43 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Oct 2024 07:24:43 AM (IST)
सिवनी में महाकाली चल समारोह में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से तीन की मौत, 5 घायल
हादसे में घायल बालक।

HighLights

  1. धूमा में माता महाकाली के चल समारोह में हादसा।
  2. रथ के गुजरते समय करंट फैलने से हादसा हुआ।
  3. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। जिले के धूमा में गुरूवार की शाम करीब चार बजे माता महाकाली के चल समारोह के दौरान हाइटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए लखनादौन सिविल अस्पताल में भर्ती किया है।

लखनादौन एसडीओपी अपूर्व भलावी ने बताया कि धूमा में 21 फिट ऊंची माता महाकाली की प्रतिमा के विसर्जन के लिए शाम को चल समारोह निकाला जा रहा था। इसी दौरान माता महाकाली के एक खाली रथ को स्टेडियम की ओर से लाते समय रथ हाइटेंशन तारों के पास से गुजरा। इससे रथ में करंट फैलने से कुछ युवक झुलस गए।


लोगों ने तुंरत घायलों की मदद कर सिविल अस्पताल लखनादौन में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। पांच घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इनकी हुई मौत

  1. नीलेश पुत्र राकेश कुशवाहा (20),
  2. रवि पुत्र मुन्नालाल विश्वकर्मा (30)
  3. मुकेश पुत्र मुन्ना यादव (26)

ये हुए घायल

  1. निखिल पुत्र नेतराम शिवहरे (20)
  2. मोनू पुत्र निरंजन रजक (26)
  3. अज्जू पुत्र रमेश विश्वकर्मा (35)
  4. सागर पुत्र संतोष ठाकुर (16)
  5. बलराम पुत्र भीकम यादव (14)

सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदना

धूमा की घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि सिवनी जिले की लखनादौन तहसील में ट्रैक्टर ट्रॉली के हाइटेंशन लाइन के चपेट में आने से 3 लोगों की करंट लगने से असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतकों के स्वजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।