• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Seoni News : पेंच बफर में पालतु कुत्ते का शिकार करने दौडा तेंदुआ, रोमांचित हुए पर्यटक

पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड बफर क्षेत्र में पालतु कुत्ते का शिकार करते जंगल की सड़क पर घात लगाकर दौड़ते तेंदुआ का वीडियो सामने आया।

By Rajnish BajpaiEdited By: Rajnish Bajpai
Publish Date: Sun, 25 Dec 2022 02:49:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Dec 2022 02:54:56 PM (IST)
Seoni News : पेंच बफर में पालतु कुत्ते का शिकार करने दौडा तेंदुआ, रोमांचित हुए पर्यटक

सिवनी, नईदुनिया प्रतिनिधि। पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड बफर क्षेत्र में पालतु कुत्ते का शिकार करते जंगल की सड़क पर घात लगाकर दौड़ते तेंदुआ का वीडियो सामने आया है। हालांकि कुत्ते को दबोचने में तेंदुआ सफल नहीं हो सका और वापस जंगल लौट गया। यह घटनाक्रम शनिवार का बताया जा रहा है, जिसे रूखड बफर की जंगल सफारी कर रहे पर्यटकों ने मोबाइल कैमरे में रिकार्ड कर लिया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस वीडियो का यूजर्स आनंद ले रहे हैं।

Seoni News : पेंच बफर में पालतु कुत्ते का शिकार करने दौड़ा तेंदुआ, रोमांचित हुए पर्यटक pic.twitter.com/jJpQt5cdMl

— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 25, 2022

जानकारी के मुताबिक, रूखड बफर गेट से कुछ दूरी पर मुख्य सड़क के आसपास किसानों के खेत मौजूद हैं। खेत की रखवाली कर रहा एक पालतु कुत्ता शनिवार को भटकता हुआ जंगल की ओर मुख्य सड़क के करीब पहुंच गया।इसी बीच जंगल से मुख्य सड़क पर आए तेंदुए ने जैसे ही शिकार को सामने देखा घात लगाकर कुत्ते के पीछे दौड़ लगा दी।वीडियो में तेंदुए के दौड़ते ही कुत्ता सतर्क हो गया और वापस खेत की ओर लौटकर अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया। इस घटनाक्रम को देखकर सफारी कर रहे पर्यटक रोमांचित हो गए। इस तरह की गतिविधियां इन दिनों पेंच टाइगर रिजर्व में हो रही हैं। इन्हें देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटक यहां पर वन्यजीवों का दीदार कर रोमांचित हो रहे हैं।


इनका कहना है

तेंदुआ का रूखड़ बफर सड़क के पास पालतु कुत्ते का शिकार करने का प्रयास करने का वाक्या शनिवार का है।सफारी पर गए पर्यटकों ने तेंदुआ का वीडियो मोबाइल पर रिकार्ड कर लिया।

आशीष पांडेय, अधीक्षक, पेंच मोगली अभ्यारण सिवनी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।