
केवलारी। नईदुनिया न्यूज
व्यायाम शाला द्वारा विशाल ईनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला भर से आये पहलवानो के 62 जोडो में 124 पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। अंतिम चयनित 5 टीमों का मुकाबलों में पहला संतलाल जामुनपानी/समीर छतरपुर, दूसरा सोनू भोमा टोला/लकी छपारा, तीसरा शिवशंकर सिवनी/सतेन्द्र सलेमा, चौथा अनिल सिवनी/दिनेश थांवरी, पांचवा सौरभ भोमाटोला/विकास बरघाट के मध्य खेला गया जिसमें पंचम विजेता सौरभ भोमा टोला को 1001 रुपए व शील्ड, चतुर्थ विजेता अनिल सिवनी को 2001 रुपए व शील्ड, तृतीय विजेता शिवशंकर सिवनी को 3001 रुपए व शील्ड, द्वितीय विजेता सोनू भोमाटोला को 5001 रुपए व शील्ड, प्रथम विजेता संतलाल जामुनपानी को 7001 रुपए व शील्ड पुरस्कृत किया गया।
विजेता को पुरस्कृत करने के पूर्व समिति के द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्पपमाला, साल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया एम्पायर के रूप में गरीबा पहलवान, खुन्नू पहलवान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी मंच जोशीला संचालन पीडी नाग शिक्षक, रफीक सरकार द्वारा किया गया। दूर दराज से आये दंगल प्रेमियों एवं पहलवानो का अभार प्रदर्शन अरूण चौरसिया द्वारा किया। मुख्य आतिथ्य भाषण में देवीसिंह बघेल ने व्यायाम शाला दंगल समिति के भीम जंघेला, अरूण चौरसिया, बाबूलाल जंघेला, राजा पाईजन, नगेन्द्र कटारिया, सुजान बघेल, दिलीप जंघेला, गुदुम्ब जंघेला, मध्धू जंघेला, पंकज जंघेला, सियाराम जंघेला को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में देवीसिंह बघेल भाजपा जिला महामंत्री, प्रमोद मोदी संचालक दुर्गा मंदिर समिति, डॉ अविनाश तिवारी, सचिन अवधिया, देवसिंह बघेल, रमाशंकर महोबिया, निर्मल बघेल, सुजीत राय, संतकुमार सराठे भोमा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।