• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Seoni News: प्रभारी प्राचार्य को लोकायुक्त ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

सूचना के अधिकार के आवेदन का निराकरण करने व दोबारा आरटीआइ ना लगवाने के एवज में प्रत्येक प्राथमिक शाला से एक हजार रुपये तथा प्रत्येक माध्यमिक शाला से 1500 रुपये की राशि सभी स्कूल प्रभारी से एकत्रित करने का दबाव देकर प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार नामदेव 30 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

By Sanjay AgrawalEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 04 Apr 2025 09:31:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Apr 2025 09:32:09 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Seoni News: प्रभारी प्राचार्य को लोकायुक्त ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा
मौके पर कार्रवाई करता लोकायुक्त दल। सौजन्य लोकायुक्त

HighLights

  1. परिचित से आरटीआई लगवा स्कूलों से मांगी जा रही थी धनराशि
  2. आरोपित का नाम प्रभारी प्राचार्य मुकेश नामदेव है।
  3. प्रभारी प्राचार्य को लोकायुक्त ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। लोकायुक्त जबलपुर ने बखारी बस स्टैंड की चाय-नाश्ता दुकान में हायर सेकंडरी स्कूल तुल्फरैयत के प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार पुत्र जीएल नामदेव (48) को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। छपारा विकासखंड के शासकीय माध्यमिक स्कूल बीजादेवरी प्रधान पाठक ढीलनसिंह बिसेन (61) से रिश्वत के रुपये लेते हुए प्रभारी प्राचार्य नामदेव को लोकायुक्त ने पकड़ा है।

लोकायुक्त ने बताया कि आरोपित मुकेश नामदेव मूलत: माध्यमिक शिक्षक है। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल तुल्फरैयत जन शिक्षा केंद्र बीजादेवरी अंतर्गत 26 प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल आते हैं। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा शाला प्रबंधन समिति से छात्रों की दर्ज संख्या के हिसाब खाते में मिलने वाली 50 हजार रुपये के खर्च के संबंध में लगाई आरटीआई को वापस करवाने प्रभारी प्राचार्य नामदेव द्वारा स्कूलों के प्रधान पाठकों से रुपये की मांग की जा रही थी। कार्रवाई में लोकायुक्त इंस्पेक्टर रेखा प्रजापति, नरेश बेहरा, कमल सिंह उइके व अन्य शामिल रहे।


लोकायुक्त निरीक्षक रेखा प्रजापित ने बताया कि पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ विभाग की सख्त कार्रवाई जारी है। आवेदक बिसेन ने लोकायुक्त जबलपुर पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वह मिडिल स्कूल बीजादेवरी में प्रधान पाठक है।

प्रतिवर्ष शाला प्रबंधन के लिए राज्य शिक्षा केंद्र से शाला प्रबंधन समिति के खाते में छात्रों की दर्ज संख्या के हिसाब से लगभग 50 हजार रुपये की राशि दी जाती है। जनशिक्षा केंद्र बीजादेवरी में 26 स्कूल आते हैं। प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार नामदेव द्वारा अपने परिचित कमल शुक्ला से शाला अनुदान की राशि के व्यय के संबंध में आरटीआई लगवाई गई।

शिकायत का सत्यापन कर लोकायुक्त ने 4 अप्रैल शाम लगभग 4 बजे बखारी बस स्टैंड चाय-नाश्ते दुकान में प्रभारी प्राचार्य नामदेव को रिश्वत राशि दस हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बाद में आरोपित को छपारा विश्रामगृह लाकर आगे की दस्तावेजी कार्रवाई की गई। आरोपित पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7, 13(1)बी, 13(2) के प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।