सिवनी : 28 टन ज्वलनशील तरल बेंजीन से भरा टैंकर कुरई घाटी में पलटा, मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड
जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में कुरई घाटी फोरलेन के मोड़ पर मंगलवार शाम इंडियन आयल कंपनी का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुघर्टना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आइए जानते है पूरा अपडेट...
By Aditya Kumar
Edited By: Aditya Kumar
Publish Date: Tue, 17 Jun 2025 10:52:25 PM (IST)
Updated Date: Tue, 17 Jun 2025 10:52:25 PM (IST)
बेंजीन से भरा टैंकर कुरई घाटी में पलटाHighLights
- दुघर्टना के बाद कुरई पुलिस ने मोर्चा संभाला
- घटना में वन-वे से वाहनों की हो रही आवाजाही
- हरियाणा से कर्नाटक जा रहा था तरल बेंजीन
नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में कुरई घाटी फोरलेन के मोड़ पर मंगलवार शाम इंडियन आयल कंपनी का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुघर्टना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
हाईवे में वाहनों का आवागमन रोका गया
लेकिन दुघर्टना के बाद टैंडर में भरी ज्वंलनशील तरल बेंजीन (गैस) का रिसाव शुरू हो गया है, जिसे रोकने फायर ब्रिगेट से पानी का छिड़काव कर दुघर्टना के बाद आंशिक रूप से खुले टैंकरों के ढक्कतों को बंद कर इसे सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है। टैंकर अनियंत्रित होकर पलटने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कुछ देर के लिए हाईवे में वाहनों का आवागमन रोका गया।
बाद में वाहनों की आवागमन बहाल
हालांकि, बाद में वाहनों की आवागमन बहाल हो गया। जानकारी के अनुसार इंडियन आयल कंपनी का टैंकर ज्वंलनशील तरल बेंजीन (गैस) लेकर हरियाणा से कर्नाटक जा रहा था, जो राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 में इको फ्रेंडली फोरलेन हाईवे में मंगलवार शाम 4.30 बजे पलट गया।