• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बफर में नाइट सफारी के दौरान दिखाई दी जुगनी बाघिन ... कोर के स्वास्तिक में कर रही आकर्षित

मध्‍य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में स्वास्तिक बाघ और बफर क्षेत्र में बाघ के साथ तेंदुआ के भी करीब से दीदार होने पर पर्यटक प्रफुल्लित ...और पढ़ें

By ShyamSundar SoniEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 16 Oct 2024 12:59:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Oct 2024 12:48:56 AM (IST)
बफर में नाइट सफारी के दौरान दिखाई दी जुगनी बाघिन ... कोर के स्वास्तिक में कर रही आकर्षित
पेंच के कोर क्षेत्र में स्वास्तिक बाघ को देखते पर्यटक। सौजन्य नेचरालिस्ट इमरान खान

HighLights

  1. सड़क को पार करता दिखाई दिया तेंदुआ।
  2. पर्यटन के पहले पखवाड़े सफारी करने पहुंचे।
  3. 4 हजार 723 भारतीय, 188 विदेशी पर्यटक।

नईदुनिया, सिवनी (Seoni News)। दुनियाभर में प्रसिद्ध पेंच टाइगर रिजर्व में जुगनी बाघिन पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।तीन माह बाद कोर क्षेत्र में पर्यटन प्रारंभ होने के पहले पखवाड़े में (एक से 14 अक्टूबर तक) 4 हजार 723 भारतीय और 188 विदेशी पर्यटकों ने सफारी का आनंद लिया है।

यहां से आ रहे अधिक पर्यटक

पेंच टाइगर रिजर्व में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक प्रकृति व बाघ समेत अन्य वन्य प्राणियों को करीब देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे है।पेंच के कोर क्षेत्र में जहां सिवनी समेत आसपास के जिलों के साथ महाराष्ट्र से पर्यटक अधिक पहुंच रहे हैं।


बफर क्षेत्र में स्थानीय पर्यटक ज्यादा पहुंच रहे है

पेंच के कोर के साथ बफर क्षेत्र में पर्यटकों को बाघ के दीदार हो रहे हैं।मानसून के कारण पेंच में प्रकृति की छटा और निखर गई है।

पेंच का प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यप्रणियों की मौजूदगी

चारों हरियाली बढ़ने के कारण भी पर्यटक यहां आकर्षित होकर पहुंच रहे हैं।पेंच का प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यप्रणियों की मौजूदगी के कारण ही यहां पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

1179.633 वर्ग किलोमीटर में फैले टाइगर रिजर्व में लगभग 123 से बाघ हैं

प्रदेश के छह टाइगर रिजर्व में से सबसे छोटा पेंच टाइगर रिजर्व है।1179.633 वर्ग किलोमीटर में फैले टाइगर रिजर्व में लगभग 123 से बाघ हैं।

जुगनी बाघिन अक्‍सर चार शावकों के साथ पर्यटकों को आकर्षित कर रही

बाघों के अलावा बाघ शावक की मौजूदगी पर्यटकों को लुभा रही है। बफर क्षेत्र में जुगनी बाघिन अक्‍सर चार शावकों के साथ पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।

वन्य जीव भी पर्यटकों को कभी कभार दिख जाते हैं

बाघों के अलावा पेंच में तेंदुआ, गौर, भालू, साभर, चीतल नीलगाय, भेड़की जंगली सुअर, सोन कुत्ता, भेडि़या, मोर आदि वन्य जीव भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।

भारतीय के साथ विदेशी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं

पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में सफारी शुरू होने के बाद से ही भारतीय के साथ विदेशी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।इसके कारण यहां के अधिकांश रिजार्ट भी गुलजार हो गए हैं।