• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुद को आयकर अधिकारी बताकर करता था जालसाजी... 88 फर्जी पैनकार्ड के साथ गिरफ्तार

मध्‍य प्रदेश के सिवनी जिले की बंडोल पुलिस ने ऐसे आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसने गांवों में मकड़जाल फैलाया। ग्रामीणों में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं...और पढ़ें

By ShyamSundar SoniEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 15 Oct 2024 01:24:47 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Oct 2024 02:41:28 PM (IST)
खुद को आयकर अधिकारी बताकर करता था जालसाजी... 88 फर्जी पैनकार्ड के साथ गिरफ्तार
आरोपित से जब्त लैपटॉप और प्रिंटर दिखाती पुलिस।

HighLights

  1. 41 सौ रुपये के साथ लैपटॉप, प्रिंटर और बाइक जब्त।
  2. न्यायालय में पेश कर आरोपित को जेल भेज दिया गया।
  3. 13 अक्टूबर को दिया गया था थाने में लिखित आवेदन।

नईदुनिया, सिवनी (Seoni News)। जिले की बंडोल पुलिस ने एक शातिर आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित कान्हीवाड़ा थाना के कामता गांव का रहने वाला निवेश कुमार पुत्र खूबचंद सुपले (26) स्वयं को आयकर अधिकारी बताता था।

फर्जी पैनकार्ड देकर रुपये की ठगी कर रहा था

गांव के लोगों को फर्जी पैनकार्ड देकर रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से 88 फर्जी पैनकार्ड, एक बाइक, लैपटॉप और प्रिंटर जब्त किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

naidunia_image

13 अक्टूबर को थाने में लिखित आवेदन दिया था

बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया है कि 13 अक्टूबर को छिंदग्वार गांव निवासी संतकुमार सनोडिया, कुंजबिहारी सनोडिया ने थाने में लिखित आवेदन दिया था।

स्वयं को आयकर विभाग का अधिकारी बताया

गांव छिंदग्वार में एक व्यक्ति आकर स्वयं को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को फर्जी पैनकार्ड देकर रुपये वसूल रहा है। वह 13 अक्टूबर को भी गांव में आकर फर्जी पैनकार्ड दे रहा है।

naidunia_image

घर पर बनाता था फर्जी पैनकार्ड

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह स्वयं के घर कामता में फर्जी पैनकार्ड तैयार करता है। इसके बाद प्रिंटर मशीन से प्रिंट कर लैमिनेशन कर फर्जी पैनकार्ड को असली की तरह बनाता है। इसके बाद इन्हें गांव के लोगों को देकर रुपये की ठगी करता है।


एक पैनकार्ड के एवज में दो सौ रुपये

थाना प्रभारी ने बताया है कि एक पैनकार्ड के एवज में आरोपित दो सौ रुपये गांव के लोगों से वसूल करता था। इसकी जांच की जा रही है कि अब तक कितने लागों को उसने फर्जी पैनकार्ड देकर ठगी का शिकार बनाया है।

naidunia_image

मोबाइल फोन में सर्च करने पर फर्जी निकला

आरोपित ने गांव के कोमल यादव को दिया पैनकार्ड मोबाइल फोन में सर्च करने पर वह फर्जी निकला है। इस पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर संदेही निवेश सुपले को पुलिस अभिरक्षा में लिया।

आस-पास के गांवों में फैलाया मकड़जाल

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित ऐसे गांव के लोगों को अपना शिकार बनाता है, जिस गांव के लोग सीधे-साधे और कम पढ़े लिखे हों। इसी कारण उसने छिंदग्वार गांव में अपना ठिकाना बनाया था।

महिला थाने में पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज

जांच में पता चला है कि आरोपित ने आसपास के अन्य गांवों में लोगों को ठगने के लिए मकड़जाल फैलाया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपित के विरुद्ध कान्हीवाड़ा थाना में छेड़छाड़ और महिला थाना में पत्नी की शिकायत पर अपराध दर्ज है।