बरघाट (नईदुनिया न्यूज)। बरघाट नगर निकाय चुनाव को लेकर दलों की तैयारियां और सक्रियता का दौर शुरू हो गया है। नगर कांग्रेस कमेटी बरघाट के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निकाय चुनाव को लेकर नियुक्त किए पर्यवेक्षक शामिल हुए।
नगर परिषद बरघाट के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने दिनेश ठाकुर, गौतम मिश्रा व हर्षवर्धन बघेल को प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बरघाट नगर के कांग्रेसजनों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं ने भी बैठक मे खुलकर अपनी बातें रखी। बैठक में कहा गया कि बरघाट नगर परिषद का चुनाव बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
बैठक मे पूर्व अध्यक्ष रंजीत वासनिक के द्वारा नगर परिषद में किए गए करोडों र्स्पये के घोटालों व भ्रष्टाचार को जनता के समक्ष लेकर जाने और नगर परिषद को कंगाल बनाने वाले लोगों को बेनकाब करने की बात कही गयी। आगामी चुनाव में टिकट उसे ही दिया जाये जो पार्टी के प्रति निष्ठापूर्वक सक्रिय हों, ना कि उन्हें जो संगठन में अपना समय नहीं देते हैं। कांग्रेस इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएगी और सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करेंगे।
नगर पारिषद बरघाट के अध्यक्ष पद के लिए महिला पिछड़ा वर्ग का आरक्षण हुआ है और जो महिला कांग्रेसी नेत्री चुनाव जीतने के लिए सबसे योग्य होंगी उसी को संगठन द्वारा पार्टी टिकट दी जाएगी ।
बैठक मे प्रभारी गौतम मिश्रा ने कहा कि नगर परिषद के चुनाव पूरे मध्यप्रदेश में आगामी कुछ दिनों बाद होने हैं और चुनाव को लेकर एकजुटता के साथ तैयारी करनी है। पर्यवेक्षक हर्षवर्धन सिंह बघेल ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का आव्हान करते हुए कहा निकाय चुनाव में कांग्रेस की विजय निश्चित करने के लिए कार्यकर्ता आत्मविश्वास के लोगों के बीच जाने की बात कही । पर्यवेक्षक दिनेश ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव भुुुुलाकर एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात कही। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने कहा- कांग्रेस इस बार अधिक से अधिक युवाओं को अपना पार्षद उम्मीदवार बनाएगी। कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद के पूर्व पार्षद व कांग्रेस के विधानसभा प्रवक्ता सुरेंद्र जायसवाल ने किया।
बैठक मे जिला काग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद खान, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश अहिरवार, लोकमान लुधियाना, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षक युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री राहुल उईके, सेवादल के नगर अध्यक्ष महेंद्र महोबिया, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री सुनील अवधवाल, हर्ष गुप्ता, लक्ष्मण धुर्वे, राकेश गुप्ता, नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आसिफ खान, महामंत्री प्रमोद अवधवाल, कांग्रेस प्रशिक्षक राहुल उइके, राजेश लुधियाना, अमित चौहान, अजय उके, सलीम खान, पप्पू मालवीय, नगर कांग्रेस के प्रवक्ता नवीन नगभिरे, युवा नेता फारूक फैजान, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष ताहिर खान, युवा कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अभिलाष मालवीय, अशोक चौधरी, अमित सोनटके, संजू विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति रही।
लखनादौन प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
लखनादौन (नईदुनिया न्यूज)। लखनादौन की समस्त सीनियर व जूनियर खिलाड़ियों के सहयोग से रात्रि कालीन क्रिकेट टेनिस बॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ सिवनी विधायक दिनेश राय, जनपद उपाध्यक्ष अनिल गोल्हानी की उपस्थिति में हुआ। इस प्रतियोगिता का प्रथम इनाम 71 हजार र्स्पये, द्वितीय पुरस्कार 41 हजार र्स्पये दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में वेटरन का भी टूर्नामेंट होगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 25 हजार र्स्पये, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार र्स्पये दिया जाएगा। लखनादौन प्रीमियर लीग में मैन ऑफ द सीरीज एलसीडी का पुरस्कार भी रखा गया है। प्रतियोगिता में लखनादौन, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, बरगी, जबलपुर, गाडरवारा, गोटेगांव, भोपाल समेत लगभग 32 टीमों ने भाग लिया है।
युवा पीढ़ी में देशभक्ति के भाव को जागृत करने का अभियान है अमृत महोत्सवः बिसेन
सिवनी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। हम आजादी के 75 वर्ष में जब प्रवेश करने जा रहे हैं तो अमृत महोत्सव जैसे राष्ट्रीय महापर्व एक ऐसा पुण्य अवसर है जब हम आजादी की लड़ाई में बलिदान देने वाले महापुरुषों को अपनी श्रद्धांजलि तो दे ही सकें बल्कि राष्ट्र के लिए अपना जीवन न्योछावर करने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त कर सकें। यह महापर्व पूरे वर्ष तक चलेगा और हमें अनेक अनेक बलिदानीयों की संघर्ष गाथाओं से प्रेरणा लेने का अवसर भी देगा। यह बात सांसद डॉक्टर ढालसिंह बिसेन ने अमृत महोत्सव के अवसर पर विभिन्ना् स्थानों पर जिला भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कही।
सांसद बिसेन ने शहीदों और क्रांतिकारियों को याद करते हुए कहा कि स्वाधीनता के 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव की शुरूआत 1857 के शहीदों से लेकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के पुण्य स्मरण और युवा पीढ़ी में देशभक्ति के भाव को जागृत करने का अभियान है। हमें इस बात का गौरव है कि हमारा प्रदेश अनेक बलिदानीयों की जन्मभूमि है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में संघर्ष किया और बलिदान दिया है। सिवनी जिले की माटी भी आजादी के इस संघर्ष से अछूती नहीं रही है और जिले की इस भूमि ने भी ऐसे वीर योद्धाओं को जन्म दिया है उन्होंने आजादी की लड़ाई के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया है।
विधायक दिनेश राय ने कहा कि 12 मार्च की तारीख को महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी यात्रा प्रारंभ की थी। आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव की शुरूआत की है। इस अमृत महोत्सव से देश की युवा पीढ़ी जानेगी कि हमें जो आजादी मिली है उसके पीछे कितने ही महान क्रांतिकारियों ने अपने जीवन का बलिदान किया है। आजादी के 75 वें साल में पूरा देश गर्व का अनुभव कर रहा है। अंग्रेजों से लड़ते हुए चन्द्रशेखर आजाद शहीद हुए। भगत सिंह ने अंग्रेजों पर बम फेंका। शहीद भगत सिंह कभी मौत से डरे नहीं। इनके अलावा हजारों क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए जान दी है।
अमृत महोत्सव के तहत पुरानी जेल (गर्ल्स कॉलेज) में महात्मा गांधी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद खवासा की ग्रामीण अंचल टुरिया में जहां वर्ष 1930 में आजादी की लड़ाई लड़ते हुए 4 देशभक्त बलिदान हुए थे, वहां दीप प्रज्वलन किया गया। इस दौरान अनेक कलाकारों ने आदिवासी नृत्यकला का प्रदर्शन भी किया।
इस कार्यक्रम के बाद नेताजी सुभाष चंद्र स्कूल में आजादी अमृत महोत्सव का कार्यक्रम संपन्ना् हुआ जहां बच्चों की मांग पर विधायक ने फर्नीचर उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में सिवनी उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय सोनी व सिवनी नगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
क्रमोन्निा्त आदेश स्थगित करने पर भड़के शिक्षक, सौंपा ज्ञापन
फोटो 10 सिवनी। ज्ञापन सौंपते संघ के पदाधिकारी।
सिवनी(नईदुनिया प्रतिनिधि)। स्कूल शिक्षा विभाग के नित रोज आदेशों से शिक्षक और पूरा शिक्षा समाज आक्रोशित हो रहा है। आला अधिकारियों को अपने विभाग के ही जारी आदेशों का ध्यान नहीं रहता और नीति गत आदेशों का अतिक्रमण कर नवीन आदेश जारी कर दिए जाते है। राज्य सरकार और आला अधिकारियों के आदेशों के विरोध में राज्य शिक्षक संघ मप्र के आव्हान पर जिला इकाइ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया।
राज्य शिक्षक संघ के गजेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि 8 मार्च को आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा एक आदेश जारी कर 1 जुलाई 2018 के बाद क्रमोन्निा्त के पात्र शिक्षकों की क्रमोन्निा्त के आदेश पर रोक लगा दी गई। इससे क्रमोन्निा्त के लिए 12 वर्षो से इंतजार कर रहे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त हो गया है।
राज्य शिक्षा सेवा के अंतर्गत नियुक्त (अध्यापक संवर्ग) शिक्षकों की सेवा शर्तों में स्पष्ट उल्लेख है कि अध्यापक संवर्ग में की गई सेवा का अधिकतम 10 की सेवा की गणना ही नवीन संवर्ग में मान्य की जाएगी। 1998 से लेकर वर्तमान तक शासन ने शिक्षकों के नाम बदल बदल उनकी पुरानी सेवा को शून्य करने का कुटिल प्रयास किया है। कभी शिक्षा कर्मी, कभी गुरुजी कभी, कभी संविदा, कभी अध्यापक तो कभी राज्य सेवा संवर्ग में नियुक्ति देकर शिक्षकों सेवा को शून्य करने का प्रयास लगातार किया जाता रहा है।
राज्य शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विपनेश जैन ने बताया कि सरकार ने कोरोना के नाम पर शिक्षकों के वेतन भत्ते और इंक्रीमेंट पर भी रोक लगाकर आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने का काम किया है। दूसरी ओर स्कूल समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे संचालित करने का आदेश कर बच्चों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
ज्ञापन देते समय गजेंद्र सिंह बघेल, रामकृष्ण दुबे,पंकज तिवारी, ब्रजमोहन सनोडिया, सुरेन्द्र दुबे, गुमान बघेल, संजय तिवारी, अभिषेक यादव, विनोद डहेरिया, मुकेश नेमा, सुनील रॉय आदि उपस्थित रहे।