• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में भारी बारिश से बाणसागर बांध लबालब, 12 गेट खोलकर छोड़ा गया पानी, डाउनस्ट्रीम में अलर्ट जारी

MP Weather: शहडोल में लगातार हो रही भारी बारिश से बाणसागर बांध के कैचमेंट एरिया में पानी बढ़ गया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 11:36:21 AM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 12:02:42 PM (IST)
शहडोल में भारी बारिश से बाणसागर बांध लबालब, 12 गेट खोलकर छोड़ा गया पानी, डाउनस्ट्रीम में अलर्ट जारी
शहडोल में भारी बारिश से बाणसागर बांध लबालब

HighLights

  1. कैचमेंट एरिया में पानी की आवक तेजी से बढ़ी
  2. सोन नदी में कुल 7243 क्यूमेक्स पानी छोड़ा
  3. डाउनस्ट्रीम इलाके के लोगों के लिए अलर्ट जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाणसागर बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है। बाणसागर मुख्य बांध के कैचमेंट में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण बांध में जल आवक तेजी से बढ़ गई है। पूर्ण भराव जलस्तर बनाए रखने के लिए आज दिनांक 26 सितंबर को सुबह 11:30 बजे बांध के डिस्चार्ज में बड़ी बढ़ोतरी की गई है।

पहले से खुले 8 रेडियल गेट क्रमांक 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 एवं 13 की ओपनिंग को 2.00 मीटर से बढ़ाकर 3.00 मीटर कर दिया गया है। इसके साथ ही 4 नए गेट क्रमांक 4, 5, 14 एवं 15 को भी 3.00 मीटर तक खोल दिया गया है।


इस तरह कुल 12 रेडियल गेटों से स्पिलवे के माध्यम से 7243 क्यूमेक्स जल का डिस्चार्ज हो रहा है। पावर हाउस क्रमांक-03 सहित बाणसागर बांध से सोन नदी में छोड़े जा रहे जल का कुल प्रवाह अब बढ़कर 7417.23 क्यूमेक्स हो गया है। जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कैचमेंट में वर्षा जारी रही और आवक और बढ़ी तो डिस्चार्ज को और भी बढ़ाया जा सकता है।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

मुख्य अभियंता, गंगा कछार जल संसाधन विभाग द्वारा समस्त मैदानी अमले को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। बाणसागर बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में सोन नदी के दोनों किनारों पर बसे गांवों, शहडोल, ब्यौहारी, सोहागपुर सहित सोन तट पर रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में नदी में न उतरें।