Lok Sabha Election Result 2024 : नईदुनिया प्रतिनिधि,शहडोल। संसदीय क्षेत्र शहडोल सीट से भाजपा की सांसद हिमाद्री सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज किया है। हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह को तीन लाख 97 हजार 340 मतों से हराया है।अपना पहला चुनाव भी 2019 में हिमाद्री ने चार लाख तीन हजार 333 मतों से जीता था।मामूली जीत का अंतर घटा है, लेकिन दूसरी बार भी हिमाद्री ने कांग्रेस को रिकार्ड मतों से परास्त करते हुए अपनी सांसदी को बरकरार रखा है। इस बार हिमांद्री सिंह को सात लाख 11 हजार 143 मत मिले,जबकि कांग्रेस प्रत्यासी फुंदेलाल सिंह को तीन लाख 13 हजार 803 मत प्राप्त हुए है।वहीं 19161 मत नोटा में भी पड़े।
निर्दलीय प्रत्याशी केशकली बैगा,गुंजन सिंह,भारतीय जनशक्ति चेतना पार्टी के रविकरण धुर्वे,पीपल्स पार्टी आफ इंडिया के अमृत लाल सिंह उइके,छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी की डा. दुर्गावती को नोटा से भी कम मत मिले है।संसदीय क्षेत्र की आठो विधान में इबीएम की गिनती पूरी हो चुकी है। मतगणना पूरी होने के बाद ईवीएम को वापस स्टांग रुम में रखा जा चुका है।
संसदीय क्षेत्र 12 (अजजा) शहडोल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने 711143 मत तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्काे ने 313803 मत प्राप्त किए। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने अपने निकटतम प्रत्याशी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्काे को 397340 मतों से हराया। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा रिटर्निंग आफिस आशीष वशिष्ठ ने विजय की उद्घोषणा कर प्रमाण पत्र वितरण किया।
मतगणना परिणाम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को कुल 711143 मत तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी फुन्देलाल सिंह मार्काे को कुल 313803 मत प्राप्त हुए। इनके अतिरिक्त गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी अनिल सिंह धुर्वे को 35278, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी धनीराम कोल को 21854, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के प्रत्याशी समर शाह सिंह गोंड़ को 19883, निर्दलीय प्रत्याशी केशकली बैगा को 10071, निर्दलीय प्रत्याशी गुंजन सिंह को 7479, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी रविकरण सिंह धुर्वे को 4975, पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के प्रत्याशी अमृत लाल सिंह उईके को 4722, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी की प्रत्याशी डा दुर्गावती भरिया को 3444 तथा नोआ को 19361 मत प्राप्त हुए।
भाजपा की हिमांद्री सिंह को 709477 ईवीएम में और 1666 पोस्टल बैलेट में मत मिले हैं।वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 313803 ईवीएम में और पोस्टल बैलेट 970 मत मिले हैं।इस प्रकार भाजपा को जीत का मार्जिन 397340 है जो कांग्रेस के मिले कुल मत से 82567 अधिक है।भाजपा को एक बाद फिर बड़ी जीत मिली है। हिमाद्री सिंह का शहडोल संसदीय क्षेत्र में पड़े कुल मत में 61.73 प्रतिशत मत शेयर रहा है,जबकि कांग्रेस उम्मीदवार फुंदेलाल का मत 27.24 प्रतिशत ही रहा है।जबकि अन्य उम्मीदवार तीन प्रतिशत से अधिक मत शेयर भी नहीं हासिल कर पाए।
शहडोल लोकसभा सीट पर दस प्रत्याशी मैदान में थे।इनमें मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच रहा है।इन दोनों पार्टियों के अलावा आठ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।गोडवाना गणतंत्र पार्टी के अनिल सिंह धुर्वे (35728),बहुजन समाज पार्टी के धनीराम धुर्वे(21854),कम्युनिष्ट पार्टी आफ इंडिया के समर शाह सिंह(19833),निर्दलीय केशकली बैगा(10071),गुंजन सिंह(7479),अमृत लाल सिंह(4722),भारतीय जनशक्ति पार्टी के रविकरण सिंह ध्रुर्वे(4975),छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी की डा.दुर्गावती (3444)की जमानत जब्त हो गई है।इन्हे मत मिले है कि ये अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर के मार्गदर्शन संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय पालिटेक्निक कालेज में संसदीय क्षेत्र शहडोल के जैतपुर एवं जयसिंहनगर एवं सीधी संसदीय क्षेत्र के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शांतिपूर्ण, पारदर्शिता एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक कृत्यानंद रंजन एवं संसदीय क्षेत्र सीधी के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षक रामचंद्र मलाकर की उपस्थिति में हुई। शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतगणना के लिए मतगणना स्थल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे।
मीडिया कर्मियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। मतगणना के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शअमृता गर्ग ने मतगणना कार्य की निरंतर एवं संघन मानीटरिंग की। वहीं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, सहायक रिटर्निंग आफिसर अरविंद शाह,नरेंद्र सिंह धुर्वे, ज्योति सिंह परस्ते, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रगति वर्मा ने भी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर्तव्य निष्ठा के साथ किया।
विधानसभा जैतपुर व जयसिंहनगर के लिए 16-16 टेबिल एवं ब्यौहारी विधानसभा के लिए 21 टेबिलें लगाई गई थी। साथ ही विधानसभा जैतपुर की मतगणना 20 राउण्ड व जयसिंहनगर की मतगणना 19 राउण्ड में तथा ब्यौहारी विधानसभा की मतगणना 17 राउण्ड में पूर्ण कर ली गई। मतगणना परिसर में मेडिकल किट, गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पंखे, कुलर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।मीडिया सेंटर में गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल, कूलर,ए.सी.पंखे आदि की समुचित व्यवस्था की गई।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रगति वर्मा की निगरानी में व्यवस्था संचालित रही।कमिश्नर बीएस जामोद एवं एडीजीपी डीसी सागर ने लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत संभागीय मुख्यालय के शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज भी बनाए गए मतगणना परिसर के मीडिया सेंटर एवं पुलिस कक्ष का निरीक्षण किया। मीडिया सेंटर का निरीक्षण करते हुए कमिश्नर ने पत्रकारों से चर्चा की तथा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिस पर पत्रकारों ने बताया की मतगणना परिसर के मीडिया सेंटर में बेहतर सुविधा प्रदान की गई है।इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर एंटोनियो एक्का, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संसदीय क्षेत्र शहडोल अंतर्गत हुए मतदान के उपरांत चार जून को पालिटेक्निक कालेज शहडोल में मतगणना कार्यक्रम शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शहडोल पुलिस द्वारा किए गए थे। सम्पूर्ण मतगणना स्थल को आउटर कार्डन, मध्य कार्डन, इनर कार्डन, मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था और रिजर्व बल में बांटकर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके लिए 05 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, 13 निरीक्षक स्तर के, 74 उपनिरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक 182 एवं होमगार्ड समेत लगभग 300 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मतगणना डयूटी हेतु तैनात किए गए।
मतगणना के दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के साथ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मैदानी अमले के साथ मौजूद रहे। डयूटी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को समझाईस देकर मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में ब्रीफ किया गया। पुलिस बल सुबह पांच बजे से लगातार मौजूद रहा। इसके अलावा राजनीतिक दलों द्वारा निकाली जाने वाले जूलूस की सुरक्षा व्यवस्था हेतु भी पृथक से पुलिस बल लगाया गया।
पहला राउंड
विधानसभा- हिमाद्री -फुंदेलाल
अनूपपुर- 2229 -6641
कोतमा- 3159 -5022
पुष्पराजगढ़-1312-6171
जैतपुर -1893 - 3884
जयसिंहनगर-1305-2943
बांधवगढ़-1803-4501
मानपुर-1346-3724
बडवारा-1833-5333
कुल-14880-38319
दूसरा राउंड
विधानसभा- हिमाद्री-फुंदेलाल
अनूपपुर- 3752 -1457
कोतमा- 3974 -1513
पुष्पराजगढ़-3359-1447
जैतपुर -4925 - 3173
जयसिंहनगर-5764-2416
बांधवगढ़-5269-1385
मानपुर-3554-1584
बडवारा-4569-2088
कुल-35166-15063
कुल योग -73485-29943
तीसरा राउंड
विधानसभा- हिमाद्री- फुंदेलाल
अनूपपुर-4894 - 2325
कोतमा। - 5904 -1598
पुष्पराजगढ़ - 3606 -2444
जैतपुर - 5385 -1732
जयसिंहनगर - 6114 - 2249
बांधवगढ़ - 5583 -1751
मानपुर - 3811 - 1233
बडवारा - 4958-1952
कुल - 40255 -15284
कुल योग - 1,13,740-45,227
चौथा राउंड
विधानसभा- हिमाद्री
अनूपपुर- 4243 - 1159
कोतमा - 3620 - 1998
पुष्पराजगढ़ - 3109 - 2170
जैतपुर - 5171 - 1943
जयसिंहनगर - 3119 - 5300
बांधवगढ़ - 4422 - 1818
मानपुर - 4539 - 1062
बडवारा - 4643 - 2160
कुल - 35047 - 15429
कुल योग - 1,48,787 - 60,656
पांचवां राउंड
विधानसभा- हिमाद्री
अनूपपुर- 5183 - 1482
कोतमा - 4280 - 2014
पुष्पराजगढ़ - 2752 - 3244
जैतपुर - 5690 - 2387
जयसिंहनगर - 5737 - 2393
बांधवगढ़ - 4646 - 1426
मानपुर - 3804 - 1590
बडवारा - 37876 - 1954
कुल - 35876 - 16,490
कुल योग - 1,84,663 - 77,14
छठवां राउंड
विधानसभा- हिमाद्री
अनूपपुर- 4460 - 2371
कोतमा - 5326 - 1823
पुष्पराजगढ़ - 2022 - 3834
जैतपुर - 4320 - 3081
जयसिंहनगर - 5633 - 2320
बांधवगढ़ - 3867 - 1862
मानपुर - 4304 - 931
बडवारा - 4738 - 2316
कुल - 34,670 - 18,538
कुल योग - 2,19,333 -95,6843
सातवां राउंड
विधानसभा- हिमाद्री
अनूपपुर- 4662 - 2900
कोतमा - 4615 - 1782
पुष्पराजगढ़ - 2057 - 3063
जैतपुर - 4613 - 2943
जयसिंहनगर - 5172 - 2541
बांधवगढ़ - 4836 - 1766
मानपुर - 4174 - 1069
बडवारा - 5035 - 1684
कुल - 35,164 - 17,748
कुल योग - 2,54,497 -1,13,432
आठवां राउंड
विधानसभा- हिमाद्री
अनूपपुर- 4107 - 1653
कोतमा - 4119 - 1877
पुष्पराजगढ़ - 3892 - 2375
जैतपुर - 6886 - 1928
जयसिंहनगर - 7179 - 2108
बांधवगढ़ - 5607 - 1294
मानपुर - 3868 - 1690
बडवारा - 5120 - 1472
कुल - 40,778 - 14,397
कुल योग - 2,95,275 -1,27,82
नवमा राउंड
विधानसभा- हिमाद्री
अनूपपुर- 5012 - 1591
कोतमा - 4435 - 2779
पुष्पराजगढ़ - 3574 - 2445
जैतपुर - 5160 - 2622
जयसिंहनगर - 6950 - 2512
बांधवगढ़ - 4705 - 1999
मानपुर - 4667 - 1093
बडवारा - 5443 - 1475
कुल - 39,946 - 16,516
कुल योग - 3,35,221 -1,44,345
दसवां राउंड
विधानसभा- हिमाद्री
अनूपपुर- 5727 - 1875
कोतमा - 3481 - 1776
पुष्पराजगढ़ - 2503 - 3526
जैतपुर - 5289 - 2163
जयसिंहनगर - 5124 - 2847
बांधवगढ़ - 4319 - 2272
मानपुर - 5232 - 1515
बडवारा - 3969 - 2468
कुल - 35,644 - 18,442
कुल योग - 3,70,865 -1,62,787
बारहवां राउंड
विधानसभा- हिमाद्री
अनूपपुर- 3121 - 1944
कोतमा - 1749 - 1072
पुष्पराजगढ़ - 3128 - 3225
जैतपुर - 5616 - 1455
जयसिंहनगर - 6568 - 2781
बांधवगढ़ - 4572 - 1420
मानपुर - 4721 - 796
बडवारा - 6650 - 2052
कुल - 36,125 - 14,745
कुल योग - 4,43,640 -1,93,992
15 वां राउंड
विधानसभा- हिमाद्री
अनूपपुर - 5488 - 2145
कोतमा - 1816 - 1034
पुष्पराजगढ़ - 4219 - 2559
जैतपुर - 5392 - 2365
जयसिंहनगर - 6818 - 2113
बांधवगढ़ - 6073 - 1331
मानपुर - 5113 - 1370
बडवारा - 6361 - 2041
कुल - 41280 - 14958
कुल योग - 5,61,833 - 2,44,982
17 वां राउंड
विधानसभा- हिमाद्री
पुष्पराजगढ़ - 2862 - 3818
जैतपुर - 4153 - 2008
जयसिंहनगर - 6626 - 2895
बांधवगढ़ - 5480 - 1962
मानपुर - 5428 - 1716
बडवारा - 5096 - 2912
कुल - 29645 - 15311
कुल योग -623791 -278391
18वां राउंड
विधानसभा- हिमाद्री
पुष्पराजगढ़ - 2922 - 3388
जैतपुर - 7582 - 2102
जयसिंहनगर - 6252 - 2472
बांधवगढ़ - 4176 - 2227
मानपुर - 4293 - 2175
बडवारा - 6154 - 1228
कुल - 31,379 - 13,592
कुल योग - 6,55,170 - 2,91,983