• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में बेटे की हत्या के बाद जंगल में छिपा था पिता, पांचवे दिन ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

लगातार तलाश के बीच मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने हत्या स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।

By Vinod ShuklaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 11:31:15 AM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 11:35:35 AM (IST)
शहडोल में बेटे की हत्या के बाद जंगल में छिपा था पिता, पांचवे दिन ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
घटना की सूचना के बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण।

HighLights

  1. टीमें दो अक्टूबर से ही दिन-रात जंगलों में उसकी तलाश में सर्चिंग कर रही थीं
  2. हत्या स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला
  3. आरोपी ने भांजे को फोन कर कहा था कि हत्या कैसे कर दी समझ नहीं आ रहा

नईदुनिया प्रतिदिन, शहडोल। शहडोल जिले के ग्राम कोठिया में मानव संबंधों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद फरार आरोपित पिता ने पांचवें दिन ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की कई टीमें दो अक्टूबर से ही दिन-रात जंगलों में उसकी तलाश में सर्चिंग कर रही थीं। मंगलवार सुबह हत्या स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नंदकुमार सिंह गोंड के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दो अक्टूबर को ग्राम कोठिया में नंदकुमार सिंह गोंड का अपने बेटे सिंघराज सिंह गोंड से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नंदकुमार ने गुस्से में बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सिंघराज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भागकर आसपास के घने जंगलों में छिप गया था।


दिन-रात जंगल में तलाश करती रही पुलिस

सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई थीं। पुलिस ग्रामीणों के साथ लगातार जंगल में तलाशी अभियान चला रही थी। बीती रात भी 100 से अधिक ग्रामीणों के साथ रात दो बजे तक जंगल में सर्चिंग की गई, लेकिन घने जंगल और अंधेरे के कारण उसका पता नहीं चल सका।

भांजे से फोन पर कहा - मैंने यह कैसे कर दिया

घटना के बाद आरोपी का एक ऑडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जंगल में छिपे नंदकुमार ने अपने भांजे को फोन किया था और कहा था कि उसे समझ नहीं आ रहा कि उसने यह हत्या कैसे कर दी। उसे इस घटना का बहुत अफसोस है। बातचीत के बाद उसने फोन बंद कर लिया था।

रेलवे ट्रैक पर मिला शव

लगातार तलाश के बीच मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने हत्या स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ब्यौहारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। शव की पहचान फरार आरोपी नंदकुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है और शव को परीक्षण के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में शराब ने उजाड़ा घर... नशेड़ी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने ली जान, भाई ने पकड़े हाथ और बाप ने घोंट दिया गला