Ganeshotsav 2021: भगवान गणेश को छठी पर लगाया 56 भोग
शहडोल में गणेश जी का छठी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
By Ravindra Suhane
Edited By: Ravindra Suhane
Publish Date: Thu, 16 Sep 2021 10:27:44 AM (IST)
Updated Date: Thu, 16 Sep 2021 10:27:44 AM (IST)

शहडोल, नईदुनिया प्रतिनिधि। भगवान गणेश के छठी का उत्सव पूरी रात मनाया गया। घरों में लोगों ने उत्साह के साथ 56 प्रकार के पकवान तैयार कर भगवान गणेश को प्रसाद लगाकर उनकी पूजा-अर्चना की। पूरे दिन और देर रात तक यह कार्यक्रम होते रहे। महिलाओं ने जमकर नृत्य भी किया ।ढोल नगाड़े बजाकर लोगों ने खुशी का इजहार भी किया।
एक साल में आते हैं भगवान: शहडोल जिले के कोने कोने में गणपति उत्सव के छठी का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया गया। आशीर्वाद कॉलोनी में महिलाओं ने ढोल नगाड़े की धुन पर बारिश में भीगते हुए नृत्य किया और अपनी खुशी का इजहार किया।
56 प्रकार के लगाए गए भोग: लोगों ने अपने अपने घरों में बप्पा को 56 प्रकार के भोग लगाएं। ब्यूटीशियन शिवांगी पांडे ने अपने घर में गणपति को विराजमान किया है और इन्होंने उनका बहुत शानदार श्रंगार किया था और देर शाम 56 प्रकार का भोग लगाया।
गणेश मंदिरों में भी दिखा उत्साह: छठी का पर्व मनाने के लिए जिला मुख्यालय के सभी गणेश मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर प्रसाद लगाया गया। बारिश होने के बावजूद लोग मंदिरों में पहुंचे और भगवान गणपति को श्रद्धा के साथ शीश झुकाते हुए पूजा अर्चना की। गणेश मंदिर के पुजारी नारायण महाराज ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान छठी का पर्व मनाने का एक अलग ही अंदाज है और यह परंपरा कई दिनों से चली आ रही है जिसका लोगों ने निर्वहन किया है।
गणेश उत्सव को लेकर युवा और बच्चों में भी खासा उत्साह रहता है। स्थापना से लेकर विसर्जन तक युवाओं की टोलियां लगी रहती हैं।