Lok Sabha Chunav 2024 : वीडियो देखिये, शहडोल जिले के पिंकबूथ केंद्र पर गाजे-बाजे के साथ पहुंची महिला मतदाता
पिंक बूथ केन्द्र मलियागुडा क्र.- 271, 272, 273 में महिला मतदाता गाजे-बाजे व उत्साह के साथ मतदान के लिए पहुंचीं
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 08:29:01 AM (IST)
Updated Date: Fri, 19 Apr 2024 08:34:11 AM (IST)
शहडोल। लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहुति डालने के लिए आज अलसुबह से ही खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहडोल लोकसभा सीट के लिए भी सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। मतदान का प्रतिशत बढ़ान के लिए इस बार भी चुनाव आयोग ने खासी कवायद की है। मतदाताओं में भी अपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।
शहडोल लोकसभा क्षेत्र के मानपुर विस में पिंक बूथ केन्द्र मलियागुडा क्र.- 271, 272, 273 में महिला मतदाता गाजे-बाजे व उत्साह के साथ मतदान के लिए पहुंचीं। जिले के अनेक मतदान केंद्रों पर अलसुबह से ही मतदाताओं की कतार लगनी आरंभ हो गई थी। मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने भी पर्याप्त प्रबंध किए हैं।