• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में अमृत सरोवर में नहाते हुए बेटी को बचाने में मां डूबी, दोनों की मौत

मध्यप्रदेश के गोहपारू थाना क्षेत्र के बरहा गांव में तालाब में नहाते समय मां-बेटी की डूबने से मौत हो गई। 10 वर्षीय आशिया डूबने लगी तो मां तरनूम ने बचान...और पढ़ें

By Vinod ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 30 Sep 2025 01:18:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Sep 2025 01:25:56 PM (IST)
शहडोल में अमृत सरोवर में नहाते हुए बेटी को बचाने में मां डूबी, दोनों की मौत
मां-बेटी की डूबने से मौत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बरहा गांव में मां-बेटी की तालाब में डूबकर मौत।
  2. नहाते समय बेटी गहरे पानी में चली गई।
  3. बेटी को बचाने मां भी गहरे पानी में उतरी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। मध्यप्रदेश के गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम बरहा में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तालाब में नहाने गई मां-बेटी की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय आशिया खान और उसकी मां तरनूम खान के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।

पुलिस के अनुसार आशिया अपनी मां तरनूम और सहेलियों के साथ गांव के अमृत सरोवर तालाब में नहा रही थी। नहाते समय आशिया अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बेटी को बचाने के लिए मां तरनूम भी गहरे पानी में उतरीं, लेकिन तैरना न आने के कारण वह भी पानी में डूब गईं। कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई।


गांव में मचा कोहराम

तालाब के बाहर मौजूद अन्य महिलाओं ने यह घटना देखकर शोर मचाया और गांव वालों को बुलाया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे और बचाव की कोशिश की, तब तक मां-बेटी की जिंदगी खत्म हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव तालाब से निकाले गए।

तालाब का पानी बना हादसे का कारण

गोहपारू पुलिस ने बताया कि अमृत सरोवर तालाब इस बार भारी बारिश के कारण पूरी तरह से लबालब भरा हुआ है। गहराई अधिक होने और तैरना न जानने की वजह से यह दुखद घटना हुई।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।