• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में तहसीलदार जूते पहनकर करते रहे गोवर्धन पूजा, पोस्ट वायरल; सोशल मीडिया पर विवाद

शहडोल जिले के बुढार तहसीलदार संदीप सिंह बघेल का गोवर्धन पूजा के दौरान जूते पहनकर पूजा करने का फोटो वायरल हो गया।

By Vinod ShuklaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 10:14:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 10:14:30 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शहडोल में तहसीलदार जूते पहनकर करते रहे गोवर्धन पूजा, पोस्ट वायरल; सोशल मीडिया पर विवाद
गौशाला में पूजन के दौरान तहसीलदार ने नहीं उतारे जूते

HighLights

  1. शहडोल में तहसीलदार जूते पहन पूजा में
  2. पकरिया गौशाला का फोटो हुआ वायरल
  3. गोवर्धन पूजा परंपरा का अपमान बताया

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन में गोवर्धन पूजा के दौरान गौमाता को रोटी खिलाकर और विधि विधान से पूजन कर गौसेवा और भारतीय परंपरा से जुड़ने का संदेश दे रहे थे, तो दूसरी तरफ शहडोल जिले से गोवर्धन पूजा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नई बहस छेड़ दी है। यहां एक तहसीलदार जूते पहनकर गोवर्धन पूजा करते नजर आए। अब इस तस्वीर को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पकरिया गौशाला की तस्वीर वायरल, लोगों में नाराजगी

जानकारी के अनुसार यह मामला जिले के बुढार जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पकरिया की गौशाला का है। यहां आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में बुढार के तहसीलदार संदीप सिंह बघेल जूते पहनकर पूजा अर्चना करते दिखाई दिए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में मौजूद थे।


कार्यक्रम की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं, देखते ही देखते तेजी से वायरल होने लगीं। खास बात यह है कि गोवर्धन पूजा को भारतीय संस्कृति में आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन गौमाता और भगवान गोवर्धन की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की जाती है।

परंपरा का ध्यान नहीं रखा, अधिकारी की प्रतिक्रिया नहीं मिली

ऐसे धार्मिक आयोजन में जहां लोग परंपराओं और मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखते हैं, वहीं एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी का जूते पहनकर पूजा करते दिखाई देना चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ मुख्यमंत्री का गौसेवा और परंपराओं के सम्मान का संदेश और दूसरी तरफ शहडोल में प्रशासनिक अधिकारी की यह तस्वीर, अब सवाल यह है कि क्या धार्मिक आयोजनों में शामिल होने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को परंपराओं और मर्यादाओं का ध्यान नहीं रखना चाहिए।

फिलहाल इस मामले में तहसीलदार की ओर से कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है। जब तहसीलदार संदीप सिंह बघेल की प्रतिक्रिया लेने के लिए उनके फोन पर संपर्क किया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया, जिससे उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।