
नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम मंच पर पहुंच गए हैं। बाणगंगा मेला मैदान, शहडोल में मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण एवं प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
.jpg)
कार्यक्रम मंच पर सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक मनीषा सिंह, शरद कोल, जय सिंह मरावी, रामलाल रोतेल, जिला अध्यक्ष अमिता चपरा मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को सिंगल क्लिक के माध्यम से बोनस वितरण किया। 6 डिवीजन 5 जिले के 8 लाख 66 हजार से अधिक तेंदूपत्ता हितग्राहियों को 22.85 करोड़ रुपये की बोनस राशि वितरित की गई। साथ ही वन विभाग कार्यालय का उद्घाटन और 326 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल में मंच से कहा - "न बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपया" सबके हक को देने का हम काम कर रहे हैं। सरकार के माध्यम से प्रयास है कि साढ़े चार सौ करोड़ के कामों का लोकार्पण किया है।
CM ने कहा कि एक लाख 43 हजार बच्चों को लैपटॉप और स्कूटी देने का काम किया। कांग्रेस के शासन में टाट पट्टी नहीं मिलती थी, अब संदीपनी स्कूल चल रहे हैं। अब जनजातीय वर्ग के बच्चों को पूरे साल छात्रवृत्ति दी जाएगी।
शहडोल के अंदर एक इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम बनेगा, गीता भवन बनाया जाएगा, अब यहाँ एक कॉलेज बनेगा, एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी शुरू होगी, इस्पात की फैक्ट्री शुरू होगी, विचारपुर में पांच करोड़ की खेल सुविधा दिलाने का काम किया जा रहा है।
CM ने कहा आप घायल को बचाओ तो 25 हजार का इनाम पाओ। एयर एंबुलेंस की भी सुविधा दी जाएगी। हाथी ने मकान तोड़े तो पक्का मकान सरकार बनाएगी। आपको देखकर आनंद आ गया। अब तो सरकार ने सुगम बस योजना शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा अब फाइलों से नहीं फैसलों से सरकार चलती है। कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। बिल्ली के भाग से छींका नहीं टूटते, सरकार आपके कल्याण के लिए काम करती रहेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में बाणगंगा मेला मैदान, शहडोल में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण एवं प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम #Shahdol https://t.co/px6UpOYzKz
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 25, 2026