• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahdol News : घर से गांजा विक्रय होने का वीडियो प्रसारित होने के बाद हरकत में आई पुलिस

Shahdol News : दरशिला चौकी प्रभारी राजकुमार ठाकुर ने बताया की वीडियो प्रसारित हुआ है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 02:26:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Apr 2024 02:26:11 PM (IST)
Shahdol News : घर से गांजा विक्रय होने का वीडियो प्रसारित होने के बाद हरकत में आई पुलिस

HighLights

  1. कई गांव नशा और पशु तस्करी का केंद्र बने हुए हैं।
  2. लेटरिया का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।
  3. अंकुश लगाने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं।

Shahdol News : नईदुनिया प्रतिनिधि,शहडोल। जिले के दरशिला पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम लेटरिया का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है,जिसमें एक घर से गांजा बेचा जा रहा है। इस वीडियो के प्रसारित होने के बाद से नित नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जिनके मुताबिक दरशिला पुलिस चौकी अंतर्गत कई गांव नशा और पशु तस्करी का केंद्र बने हुए हैं। इन्हीं गांवों में से एक है लटेरिया है जहां यह कारोबार बड़ी तेजी के साथ लंबे अरसे से जारी है।

अंकुश लगाने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं

सूत्रों के अनुसार कौन सा व्यक्ति किस अपराध और किसकी तस्करी में संलिप्त है, इसकी जानकारी चौकी प्रभारी को भी है। इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं किए जाने का ही नतीजा है कि वीडियो प्रसारित हुआ।जिले के दूरवर्ती क्षेत्र में बसे इन गांवों के जागरूक ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया है।


मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी

ग्रामीणों का कहना है कि हमने पुलिस को मामले की जानकारी कई बार दी है लेकिन पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है।इसके बाद वीडियो प्रसारित कर ग्रामीण कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में दरशिला चौकी प्रभारी राजकुमार ठाकुर ने बताया की वीडियो प्रसारित हुआ है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।