• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahdol News: शहडोल में प्रवीण तोगड़िया बोले- देश में सम्मान से रहना है,अब काशी और मथुरा की बारी है

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया 31 मार्च रविवार की शाम शहडोल पहुंंचे। तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या के बाद अब काशी...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 31 Mar 2024 06:48:14 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 Mar 2024 06:48:14 PM (IST)
Shahdol News: शहडोल में प्रवीण तोगड़िया बोले- देश में सम्मान से रहना है,अब काशी और मथुरा की बारी है
शहडोल में हिंदू नेता प्रवीण तोगड़िया

HighLights

  1. शहडोल पहुंंचे हिंदू नेता प्रवीण तोगड़िया
  2. तोगड़िया बोले- अयोध्या के बाद अब काशी और मथुरा की बारी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया 31 मार्च रविवार की शाम शहडोल पहुंंचे। यहां पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि रामजन्म भूमि आंदोलन में प्रवीण तोगड़िया की अहम भूमिका रही है और वह विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं।अपने एक दिवसीय दौरे पर डा. प्रवीण तोगड़िया के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं मे भारी जोश दिखा।

शहडोल पहुंचते ही तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या के बाद अब काशी और मथुरा की बारी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर तो बन गया है अब हिंदू समाज काशी और मथुरा लेकर रहेगा। उन्होंने कहा कि देश में राम मंदिर निर्माण के कारण बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी 24 घंटे भारत में मदद की व्यवस्था है। हिंदू हेल्प लाइन इसका नाम है। राम मंदिर इतनी जल्दी बना इस बात पर उन्होंने कहा कि पिछले 32 वर्षों से जो पत्थर तैयार किए जा रहे थे उनसे यह मंदिर बना। यह मंदिर इसी समय इसलिए बना क्योंकि देश जगा। हिंदू देश में सम्मान से रहेगा इसके लिए काम करना ही पड़ेगा।


डा.तोगडि़या ने शहडोल में 20 घंटे से अधिक का समय प्रवास में बिताएंगे। इस दौरान उनके 12 स्थान पर कार्यक्रम तय किए गए हैं। सबसे पहले डा. तोगड़िया शहडोल जिलाध्यक्ष देवेंद्र अुनरागी के आवास पर पहुंचे। शाम को मीडिया से बात करने का कार्यक्रम रखा गया है। उनका रात्रि विश्राम अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत महामंत्री शक्ति सिंह चंदेल के यहां होगा। सोमवार को सुबह 10 बजे वह डिंडौरी के लिए प्रस्थान करेंगे।