• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

15 साल में लिखे 50 करोड़ राम नाम, अब अयोध्या के श्री सीता-राम नाम बैंक में जमा करवाएंगे

Shahdol News : 15 साल में 50 करोड़ 15 लाख राम-नाम संकलन का रिकार्डबद्ध कराया है।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 11 Dec 2023 05:54:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 Dec 2023 08:57:01 AM (IST)
15 साल में लिखे 50 करोड़ राम नाम, अब अयोध्या के श्री सीता-राम नाम बैंक में जमा करवाएंगे

HighLights

  1. 2009 में राम-नाम लेखन का कार्य शुरू किया था।
  2. प्रदेश के 1000 व्यक्ति उनके साथ राम-नाम लिख रहे हैं।
  3. एक बुक में 11 हजार राम-नाम लेखन का संकलन होता है।

Shahdol News : नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। संभागीय मुख्यालय के गांधी स्टेडियम के पास रहने वाले पुरुषोत्तम दास असाटी ने 15 साल में 50 करोड़ 15 लाख राम-नाम संकलन का रिकार्डबद्ध कराया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भगवान श्रीराम को दिया है। उनका कहना है कि भगवना श्रीराम की कृपा से ही यह संभव हो पाया है। 15 साल से भगवान श्रीराम नाम का लेखन करने को पुरुषोत्तम असाटी ने बताया कि सन् 2009 से राम-नाम लेखन का कार्य शुरू किया था।

एक बुक में 11 हजार राम-नाम लेखन का संकलन होता है

पुरुषोत्तम असाटी ने बताया कि एक बुक में 11 हजार राम-नाम लेखन का संकलन होता है। प्रदेश के सभी जिलों के लोग इसी प्रकार राम-राम लिखकर संकलन कर रहें है। इतने वर्षों में यह संख्या 50 करोड़ 15 लाख तक पहुंच गई है। राम-नाम के कार्य करने के लिए बुक का प्रकाशन भी खुद कर रहें है। 2009 से 2016 तक 29 करोड़ 33 लाख 98000 राम नाम लिख कर जमा करवा चुके हैं।


पूरे प्रदेश के 1000 व्यक्ति उनके साथ राम-नाम लिख रहे हैं

2017 से 2023 तक पूरे प्रदेश के 1000 व्यक्ति उनके साथ राम-नाम लिख रहे हैं जो अब 50 करोड़ 15 लाख तक पहुंच गया है। इस संकलन को शीघ्र ही अयोध्या में नृत्य गोपाल दास द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय श्री सीताराम नाम बैंक में जमा करवाएंगे । राम-नाम लेखन का कार्य उनके साथ जिले और प्रदेश के लोगों के साथ, जेलों में बंद कैदी भी कर रहे हैं। राम-नाम लेखन में युवा,छात्र,महिला पुरुष सभी शामिल हैं।

दिली इच्छा थी कि भगवना राम-नाम का संग्रहकर अयोध्या तक पहुंचाएं

पुरुषोत्तम असाटी ने बताया कि उनकी दिली इच्छा थी कि भगवना राम-नाम का संग्रहकर अयोध्या तक पहुंचाएं।अब भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर भी अयोध्या में बन गया है और उनका संकलन भी इस मौके वहां पहुंच जाएंगे।उन्होंने ने कहा कि राम नाम का जाप सभी लोग करते है,लेकिन लिखकर संकलन कम ही लाेग करते हैं।इसकी शुरुआत हमने अपने शहर में की है और इसे आगे पूरे प्रदेश में बढ़ाते रहेंगे।