राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले एक और बच्ची की मौत, छह दिन से जिला अस्पताल में थी भर्ती
बालाघाट के बैगा क्षेत्र में 11 वर्षीय सुषमा मर्सकोले की इलाज के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र में बच्चों की मौतों को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं।
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 10:30:24 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 10:30:24 AM (IST)
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले एक और बच्ची की मौत। (फाइल फोटो)HighLights
- बालाघाट में 11 वर्षीय बैगा बालिका की इलाज दौरान मौत।
- सुषमा मर्सकोले मलेरिया और अन्य बीमारियों से पीड़ित थी।
- छह दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले बैगा क्षेत्रों में फैली संक्रामक बीमारी ने 11 वर्षीय बालिका की जान ले ली। उकवा क्षेत्र के सुन्दरवाही गांव की सुषमा मर्सकोले की बुधवार रात लगभग दो बजे जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मलेरिया और मल्टीपल डिसीज से थी पीड़ित
- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न दाहिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बालिका को मलेरिया हुआ था। छह दिन पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डा. दाहिया के अनुसार, सुषमा को मलेरिया के साथ मल्टीपल डिसीज थी।
लगातार इलाज से मलेरिया को नियंत्रित हो चुका था, लेकिन अन्य बीमारी के कारण बालिका अचेत स्थिति में थी, जिसकी बुधवार देर रात मौत हो गई। ढाई बजे परिजन एंबुलेंस से शव लेकर गांव लेकर पहुंचे। मृतका का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। अब तक 34 बच्चों की मौत
गौरतलब है कि बैहर और बिरसा विकासखंड के आदिवासी बैगा क्षेत्रों में मलेरिया, खसरा, कुपोषण सहित अन्य बीमारियों से अब तक 34 बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि बैहर से कांग्रेस विधायक संजय उइके 43 मौतों का दावा कर चुके हैं।