• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahdol School: जय श्रीराम का नारा लगाने पर छात्र को पीटा, शहडोल के निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Jai Shri Ram slogan शहडोल के ग्रीन वेल्स स्कूल में सातवीं के छात्र कक्षा में थे। इस दौरान वे जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। शोरगुल सुनकर शिक्षक मोहम्मद...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 20 Jan 2024 08:20:14 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jan 2024 09:18:48 PM (IST)
Shahdol School: जय श्रीराम का नारा लगाने पर छात्र को पीटा, शहडोल के निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार
शहडोल जिले के बुढ़ार में निजी स्कूल का मामला

HighLights

  1. जय श्रीराम का नारा लगाने पर छात्र को पीटा, शिक्षक गिरफ्तार
  2. शहडोल जिले के बुढ़ार में निजी स्कूल का मामला
  3. परिजनों और संगठनों ने थाने में की शिकायत

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। मप्र में शहडोल के बुढ़ार स्थित एक निजी स्कूल में शनिवार को जय श्रीराम बोलने पर शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने शिक्षक व स्कूल संचालक पर केस दर्ज कर आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्रीन वेल्स स्कूल में सातवीं के छात्र कक्षा में थे। इस दौरान वे जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। कक्षा में शोरगुल सुनकर शिक्षक मोहम्मद अब्दुल वाहिद वहां पहुंचे और पूछताछ करने लगे। एक छात्रा ने छात्र का नाम शिक्षक को बता दिया। इसके बाद शिक्षक ने छात्र को खड़ा कर उसे तमाचा जड़ दिया। छात्र रोते हुए घर पहुंचा और स्वजनों को पूरी बात बताई।


परिजनों और संगठनों ने थाने में की शिकायत

स्वजनों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी और हिंदूवादी संगठनों के साथ बुढ़ार थाना पहुंचे। थाने का घेराव कर सभी आरोपित शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला। बुढ़ार थाना पुलिस के मुताबिक स्कूल में जय श्रीराम बोलने पर छात्र के साथ मारपीट की गई। आरोपित शिक्षक मोहम्मद अब्दुल वाहिद व स्कूल संचालक समीर नियाजी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि छात्र के साथ स्कूल में जय श्री राम बोलने पर मारपीट की घटना सामने आई है ।आरोपित शिक्षक मोहम्मद अब्दुल वाहिद एवं स्कूल संचालक समीर नियाजी के विरुद्ध बाल्य न्याय की धाराओं पर मामला दर्ज किया है, आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी कर ली गई है।