• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

बाणसागर बांध के गेट खुलते ही सुखाड़ नदी में उफान, मछली पकड़ने गए 6 लोग फंसे, 5 को सुरक्षित निकाला

बाणसागर बांध के गेट खोले जाने के बाद जिले की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार को सुखाड़ नदी में 6 लोग तेज बहाव के बीच फंस गए। सभी मछली पक...और पढ़ें

By Ravindra VaidyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 06:47:04 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 06:47:04 PM (IST)
बाणसागर बांध के गेट खुलते ही सुखाड़ नदी में उफान, मछली पकड़ने गए 6 लोग फंसे, 5 को सुरक्षित निकाला
टापू में फंसे लोगों के बचाव कार्य के दौरान एसडीएम एवं अन्य अधिकारी।

HighLights

  1. नदी किनारे के गांवों में अलर्ट जारी
  2. नदी के तेज बहाव में फंसे 6 लोग
  3. प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। बाणसागर बांध के गेट खोले जाने के बाद जिले की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार को सुखाड़ नदी में 6 लोग तेज बहाव के बीच फंस गए। सभी मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरे थे।

नदी में मछली पकड़ रहे थे छह लोग

जानकारी के अनुसार घटना देवलौंद थाना क्षेत्र की है। बांध का पानी छोड़ते ही नीचे सुखाड़ नदी में जलस्तर अचानक बढ़ गया। उस समय छह लोग नदी में मछली पकड़ रहे थे। पानी बढ़ने से वे बीच धार में एक टापू पर फंस गए और चारों ओर तेज बहाव हो गया।


5 लोगों को सुरक्षित निकाला, एक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। शहडोल से होमगार्ड की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की। वहीं एसडीआरएफ की टीम को भी सूचित कर दिया गया है। प्रशासन ने नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में 2 हजार लोगों ने आंखों पर पट्टी बांधकर निकाली रैली, महसूस की दृष्टिहीनता की चुनौती, नेत्रदान का दिया संदेश

पांच लोगों को सुरक्षित निकाला

एसडीएम ब्यौहारी अर्चना मिश्रा ने बताया कि सुखाड़ नदी में 6 लोगों की फंसे होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची एवं रेस्क्यू कार्य कर पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है पर एक व्यक्ति को निकालने का रेस्क्यू जारी है।