शहडोल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा कि उन्होंने देश की आन, बान, शान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। हम हमारा समाज तथा हमारा देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का ऋणी है, जो देश की रक्षा बार्डर पर जाकर करते हैं। अपने घर, परिवार, दोस्त, रिश्तेदारों से दूर रहते हैं कि हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाए। इस के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रात भर जग कर बार्डर में देश की सीमा पर तैनात रहते हैं। देश हमारा है तथा हम देश के हैं यह बात सदा याद रखनी चाहिए। स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही आज हमारा देश भारत आजाद हुआ और हम सब आज एक आजाद देश के नागरिक हो गए। यह हमारे लिए एक बहुत ही गर्व का बात रहा है, क्योंकि इन स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से देश के लिए किए गए त्याग, बलिदान और उनका जो देश की रक्षा में योगदान रहा है।यह विचार कलेक्टर वंदना वैद्य ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट (नईदुनिया प्रतिनिधि) द्वारा आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान समारोह में दिए। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वा. अशर्फीलाल वर्मा, स्वा. मुलायम चंद्र जैन, स्वा. रवि शंकर गुप्ता एवं स्वा. कृष्ण पाल सिंह के परिजनों का सम्मान किया गया तथा उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से परिचय प्राप्त किया। सम्मान समारोह में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर-घर तिरंगा अभियान में सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, समारोह में आए हुए नागरिकों तथा रेल्वे अधिकारी एवं कर्मचारियों को सहभागिता निभाते हुए अपने-अपने घर, प्रतिष्ठान, दुकान एवं अन्य स्थानों में तिरंगा फहराने की कलेक्टर ने अपील की तथा भारत सरकार द्वारा तिरंगा में संशोधित किए गए। नियमों के संबंध में भी उन्हें जानकारी प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में पौधरोपण किया तथा पर्यावरण को संरक्षित एवं संवर्धित करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मनीष कुमार, तहसीलदार भरत सोनी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन अजय कुमार वर्मा श्रीमती प्रियंका जैन राजेश कुमार गुप्ता एवं राकेश सिंह, कार्यक्रम के अतिथि प्रदीप तुलारे, डीके यादव, आरके मांझी, एसके बोस, जन अभियान परिषद के समन्वयक एवं नोडल अधिकारी हर घर तिरंगा अभियान विवेक कुमार पांडेय उपस्थित थे।