• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijay Shah: कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देने वाले MP के मंत्री शाह ने सीएम के साथ किया मंच साझा, हंसी-मजाक करते रहे

Vijay Shah: आयोजन को लेकर जो पोस्टर लगे थे, उनमें भी शाह की तस्वीर नहीं थी। आयोजन के दौरान उन्हें बोलने का अवसर भी नहीं दिया गया। संबोधन के दौरान सीएम...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 09 Jun 2025 08:55:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Jun 2025 09:11:02 PM (IST)
Vijay Shah: कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देने वाले MP के मंत्री शाह ने सीएम के साथ किया मंच साझा, हंसी-मजाक करते रहे

HighLights

  1. जयसिंह नगर में चरकी डोल में पुल बनाया जाएगा।
  2. बिरसा मुंडा के जीवनको पाठ्य पुस्तकों में जोड़ेंगे।
  3. माता शबरी के नाम पर कन्या परिसर तैयार होंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में विवादित बयान के मामले में घिरे मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मंच साझा किया। विवादित बयान के 28 दिनों बाद पहली बार वह मुख्यमंत्री के साथ किसी कार्यक्रम में नजर आए। शहडोल के ब्यौहारी में आयोजित कोल जनजाति सम्मेलन में मंत्री शाह और मुख्यमंत्री को मंच पर बातचीत और हंसी-मजाक करते देखा गया। यह बात दीगर है कि पूरे कार्यक्रम में शाह अलग-थलग ही नजर आए। आयोजन को लेकर जो पोस्टर लगे थे, उनमें भी शाह की तस्वीर नहीं थी। आयोजन के दौरान उन्हें बोलने का अवसर भी नहीं दिया गया। संबोधन के दौरान सीएम ने शाह का नाम जरूर लिया। पत्रकारों ने जब चर्चा की तो सीएम ने नो कमेंट्स कहकर बात टाल दी।

naidunia_image

सम्‍मेलन में सीएम ने कहा बिरसा मुंडा से घबराते थे अंग्रेज

शहडोल के ब्यौहारी में आयोजित कोल जनजाति समाज के राज्य स्तरीय सम्मेलन में अपनी बात जय जोहार से शुरू की। उन्होंने कहा कि मैं महाकाल की नगरी से आता हूं और मैं शहडोल के विराटेश्वर भगवान तथा कंकाली मां को भी प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि अंग्रेज भगवान बिरसा मुंडा से घबराते थे, उनकी हवा निकल जाती थी। आदिवासी समाज के महानायक को आज पूरा देश याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज मैं शहडोल के विचारपुर गांव जिसे मिनी ब्राज़ील कहते हैं उसको भी प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि यहां खेलने वाली सभी टीमों को 10 लाख रुपए प्रदान करता हूं। बच्चे पढ़े आगे बढ़े यही हमारी और सरकार की सोच है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में वाद्य यंत्र बजाने वाले सभी टीम के सदस्यों को 5000 देने की भी बात कही।


naidunia_image

  • उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र में माता शबरी को याद कर रहे हैं। कोल समाज वीरता गंभीरता धीरता के लिए जाना जाता है।
  • उन्होंने कहा कि रामराज्य को लाने में निषाद राज माता शबरी इन सब का प्रेम बसा हुआ है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 11 साल पूरे हो रहे हैं उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार बहुत मजबूती से चल रही है।
  • सारे क्षेत्र का उत्थान हो रहा है देश सम्मान के साथ दुनिया में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने चार करोड़ से अधिक पक्के मकान लोगों को बना कर दिए हैं जो बच गए हैं उनका भी मकान पक्का बन जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि जनजाति क्षेत्र के सभी जिलों में छात्रावास बनाए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार कोचिंग के लिए भी पैसा देगी।
  • उन्होंने कहा कहा कि परीक्षा पूर्व तैयारी के लिए 100 सीटर छात्रावास बालक एवं बालिका के लिए अलग-अलग शहडोल में बनेगा जिसकी लागत 24 करोड़ होगी।
  • इस मौके पर उन्होंने तमाम कोल समाज के महान पुरुषों को याद किया। साथ ही महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन आने वाला है और इस रक्षाबंधन पर बहनों के लिए राशि बढ़ा कर दूंगा।

यह की मुख्यमंत्री ने घोषणाएं

  • जयसिंह नगर में चरकी डोल में पुल बनाया जाएगा।
  • बिरसा मुंडा के जीवन गाथा को पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाएगा।
  • माता शबरी के नाम पर कन्या परिसर तैयार होंगे।
  • शहडोल मेडिकल कॉलेज में बिरसा मुंडा की प्रतिमा की स्थापना होगी।
  • व्यवहारी के निपानिया में नवीन कॉलेज खोला जाएगा।
  • कोल समाज की जमीनों का परीक्षण करने के बाद पट्टे दे दिए जाएंगे।
  • शहडोल में पीने के पानी के लिए 27.5 करोड़ से योजना पर काम होगा।
  • मुख्यमंत्री ने अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की मशाल थाम रखने के लिए आह्वान किया।
  • भारत माता की जय भगवान बिरसा मुंडा की जय माता शबरी की जय के साथ बात को समाप्त किया।