• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

सुख-शांति, शत्रु विनाश के लिए किया था मां बगलामुखी मंदिर में हवन, किंतु आ गई 8 लोगों की मौत

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे तक हवन करने के बाद श्रद्धालु जब कार से रवाना हुए तो महज आधा किमी दूरी तय करने के बाद ही मां बग...और पढ़ें

By Mohit VyasEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 09:28:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 09:34:52 PM (IST)
सुख-शांति, शत्रु विनाश के लिए किया था मां बगलामुखी मंदिर में हवन, किंतु आ गई 8 लोगों की मौत
हवन के बाद कार से जाते श्रद्धालु। (वीडियोग्रैब)

HighLights

  1. नाले में कार बहने से काल के गाल में समाए ओडिशा के सात श्रद्धालु
  2. सुख-शांति और शत्रु विनाश की कामना से हवन किया था
  3. कॉल डिटेल के आधार पर चला पंडित का पता

मोहित व्यास, नईदुनिया, नलखेड़ा (आगर-मालवा) : नाले में कार बहने से काल के गाल में समाए ओडिशा के सात श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और शत्रु विनाश की कामना से हवन किया था, किंतु नियति को कुछ और ही मंजूर था।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे तक हवन करने के बाद श्रद्धालु जब कार से रवाना हुए तो महज आधा किमी दूरी तय करने के बाद ही मां बगलामुखी मंदिर के द्वार से कुछ ही फीट दूर स्थित पुलिया के बिना रैलिंग वाले हिस्से से उनकी कार तेज बहाव में बह गई। अगले दिन शनिवार सुबह सात श्रद्धालु व चालक का शव कार से निकला।

जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों ने कार चालक अरुण गोयल के मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर पंडित की जानकारी जुटाई। उसे बुलाकर जानकारी ली। इस पर सामने आया कि अरुण जिस पंडित से चर्चा कर रहा था, उससे रात करीब आठ बजे श्रद्धालुओं ने हवन करने से इन्कार करते हुए कहा कि उनकी दूसरे पंडित से चर्चा हो गई है। वह उनके यहां हवन करेंगे।


यज्ञ शाला में दो अलग-अलग हवन कुंड में हवन किया

श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर के बाहर निजी स्थान पर बनी यज्ञ शाला में दो अलग-अलग हवन कुंड में हवन किया। इसके लिए दस-दस हजार रुपये भेंट किए। जानकारी अनुसार हवन सुख-शांति और शत्रु विनाश की कामना से किया गया था। हवन कराने वाले पंडित से फिलहाल पुलिस जानकारी नहीं ले सकी है। जल्द ही पुलिस उसे बुलाकर चर्चा करेगी। घटना के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने रविवार से रात आठ बजे के बाद मंदिर और परिसर के आसपास हवन पर रोक लगा दी है। एसडीओपी देवनारायण यादव ने एक पंडित से चर्चा होने व दूसरे को जल्द ही बुलाने की बात कही है।

श्रद्धालुओं का लाता रहता था ड्राइवर

एसडीओपी यादव ने बताया कि मामले की अब तक की जांच में सामने आया है कि नाले में बही कार का चालक पूर्व में भी कई बार श्रद्धालुओं को मंदिर लाता रहा है। उसे मंदिर मार्ग, पुलिया आदि की अच्छे से जानकारी थी। पुलिया के अलावा एक और मार्ग भी मंदिर के पास ही है। इसका उपयोग किया जा सकता था, किंतु पुलिया पर वर्षा का पानी और अंधेरा होने के बाद भी कार चालक ने वहां से कार निकाली। हादसे का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सुधार के कदम भी उठाए जा रहे हैं।

पुलिया पर रेलिंग के लिए जाली आ गई है, जल्द ही लगवा दी जाएगी

मां बगलामुखी मंदिर की नाले की पुलिया पर रैलिंग के लिए जाली आ गई है। जल्द ही लगवा दी जाएगी व मंदिर पर लाइट की भी व्यवस्था की जा रही है। साथ ही जनरेटर को लेकर उज्जैन कमिश्नर से चर्चा हुई है। सात दिन में जनरेटर की व्यवस्था कराने की बात कही है। रात आठ बजे के बाद हवन नही होंगे। इसके लिए आदेश जारी किए हैं। उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी। - देवकुंवर सोलंकी, एसडीएम, सुसनेर

यह भी पढ़ें- नलखेड़ा के बड़ा गांव में दो बच्‍चों की कुएं में डूबने से मौत