• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

शाजापुर में ढाई साल की बच्ची के गले में फंसा सिक्का, खेल-खेल में मुंह में डाल लिया था

खेलते-खेलते ढाई साल की बच्ची ने 5 रुपए का सिक्का मुंह में डाल लिया। सिक्का उसके गले में जाकर फंस गया, जिससे बच्ची को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

By santosh dasheriyaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 26 May 2026 02:16:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 02:16:51 PM (IST)
शाजापुर में ढाई साल की बच्ची के गले में फंसा सिक्का, खेल-खेल में मुंह में डाल लिया था
ऑपरेशन के बाद बच्ची के गले से निकाला गया 5 रुपए का सिक्का। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. खेलते-खेलते ढाई साल की बच्ची ने 5 रुपए का सिक्का मुंह में डाल लिया
  2. कुछ ही पलों में सिक्का उसके गले में जाकर फंस गया, जिससे बच्ची को सांस लेने में परेशानी होने लगी
  3. घबराए परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे

नईदुनिया प्रतिनिधि,शाजापुर। बच्चों की छोटी-सी लापरवाही कभी-कभी बड़े हादसे का रूप ले सकती है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को शाजापुर के ज्योति नगर क्षेत्र में सामने आया, जहां खेलते-खेलते ढाई साल की बच्ची ने 5 रुपए का सिक्का मुंह में डाल लिया। कुछ ही पलों में सिक्का उसके गले में जाकर फंस गया, जिससे बच्ची को सांस लेने में परेशानी होने लगी। घबराए परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

परिजनों के अनुसार सुबह परिवार के सदस्य घर की छत पर मौजूद थे, जबकि बच्ची नीचे अकेले खेल रही थी। इसी दौरान उसने खेलते-खेलते सिक्का मुंह में डाल लिया। अचानक बच्ची रोने लगी और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन तुरंत उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद एक्स-रे कराया। जांच में बच्ची के गले में सिक्का फंसा हुआ दिखाई दिया।


अस्पताल में पदस्थ ईएनटी विशेषज्ञ डा. तेजपाल सिंह जादौन ने बताया कि बच्ची ने सुबह भोजन किया था, इसलिए तुरंत ऑपरेशन करना जोखिम भरा हो सकता था। डाक्टरों की टीम ने पूरे दिन बच्ची की निगरानी की और शाम को दूरबीन तकनीक की मदद से सफल ऑपरेशन किया गया।

दुरबीन तकनीक की मदद से निकाला सिक्का

सावधानीपूर्वक की गई प्रक्रिया के बाद बच्ची के गले से 5 रुपए का सिक्का सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आपरेशन के बाद बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी राहत की सांस ली। डाक्टरों का कहना है कि यदि बच्चा कोई वस्तु निगल ले और उसे सांस लेने में दिक्कत, लगातार खांसी या बेचैनी हो, तो तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए। समय पर इलाज मिलने से बड़ी दुर्घटना टाली जा सकती है।

छोटे बच्चों के लिए रखे सावधानी

  • बच्चों को सिक्के, बैटरी और छोटी वस्तुएं खेलने के लिए न दें।
  • बच्चों को अकेले खेलते समय नजर से दूर न रखें।
  • खिलौने हमेशा उम्र के अनुसार ही दें।
  • बच्चों के आसपास नुकीली और छोटी चीजें खुली न छोड़ें।
  • बच्चा कोई वस्तु मुंह में डाले तो तुरंत ध्यान दें।
  • सांस लेने में दिक्कत या लगातार खांसी हो तो तुरंत डाक्टर के पास जाएं।
  • घर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहें।

रतलाम के एक गार्डन में लावारिस मिली एक साल की मासूम बच्ची, तपती धूप में बिलख रही थी